कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर डाली राजनीतिक पोस्ट, शिकायत हुई तो लेने लगे बेटे और पत्नी का नाम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद सरकारी कर्मचारियों का सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट डालना भारी पड़ रहा है। निर्वाचन विभाग के कंट्रोल रूम में कर्मचारियों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत होने के बाद अब कर्मचारी माफी के साथ अपने बेटे या पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना बता रहे हैं। इसके साथ कर्मचारियों की आपसी अनबन भी निर्वाचन विभाग के कंट्रोल रूम तक पहुंच गई। गत एक माह में चुनाव सम्बधी करीब 17 शिकायतें आई। इनमें से 12 शिकायतें अधिकारी व कर्मचारी के ट्रांसफर व पद से रिलीव होने से सम्बधित हैं।

17 में से 12 शिकायत स्थानान्तरण की

जिला निर्वाचन विभाग के कंट्रोल रूम में गत एक माह में कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 10 शिकायतें जयपुर निर्वाचन विभाग से और सात शिकायतें स्थानीय स्तर पर आई। इनमें 12 शिकायतें अधिकारियों के स्थानान्तरण की हैं। विभाग ने 17 में से 14 शिकायतों का निस्तारण कर दिया और 3 लंबित हैं।

माफी मांगी, कहा बेटे ने फेसबुक पर पोस्ट की
एक स्कूली व्याख्याता के खिलाफ फेसबुक पर राजनीतिक पोस्ट अपलोड करने की शिकायत की जांच में व्याख्याता ने माफी मांगते हुए बताया कि उसके पुत्र ने फेसबुक पर पोस्ट की थी। उसे इस बारे में जानकारी नहीं थी।

मेरे नाम की फर्जी आइडी से पोस्ट

शिक्षक के खिलाफ फेसबुक पर राजनीतिक पोस्ट डालने की शिकायत पर शिक्षक ने बताया कि फेसबुक पर पोस्ट उसने नहीं डाली। उसके नाम से किसी ने फर्जी आइडी बनाकर पोस्ट की है।


विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव में शिकायत

एक गांव के उप सरपंच ने अधिकारी के खिलाफ स्थानान्तरण होने के बावजूद रिलीव होने की शिकायत की। उप सरपंच ने इससे पहले भी कई अधिकारियों के खिलाफ विधानसभा चुनाव में शिकायत की थी। इसके साथ नगर निगम के कई कर्मचारियों ने अपने ही अधिकारियों के खिलाफ स्थानान्तरण सम्बधित शिकायतें की।

5 हेल्पलाइन व कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी
हेल्पलाइन 1950 : कलक्टर परिसर के तहसील कार्यालय में 9 जनवरी से मतदाता सूची, मतदान केंद्र सम्बधी शिकायतों व जानकारी के लिए 1950 नम्बर से हेल्पलाइन का संचालन हो रहा है। अब तक 875 लोगों ने शिकायत की हैं।

सीविजल: अटल सेवा केंद्र में सीविजल का कंट्रोल रूम बना रखा है। सीविजल मोबाइल एप पर शिकायत के महज 100 मिनट में कार्यवाही की जाती है। इसके साथ जयपुर निर्वाचन विभाग, जिला निर्वाचन अधिकारी व लिखित शिकायतों का निस्तारण यहां किया जाता है।
वॉट्सअप नम्बर : चुनाव सम्बधी शिकायत 0291-265077 व वॉट्सअप नम्बर 9782289900 या 9460174393 पर शिकायत कर सकते हैं। करीब एक हफ्ते पहले शुरू हुए वॉट्सअप नम्बर पर अभी तक एक शिकायत आई है।

एमसीएमसी: प्रत्याशियों के फेसबुक, वॉट्सअप व मैसेज के लिए जरिए चुनाव प्रचार व विज्ञापन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
चुनाव कंट्रोल रूम: चुनाव व आचार संहिता सम्बधी शिकायतों के लिए 0291-2650345 नम्बर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2K9xnAU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment