मारवाड़ में आसमान से बरसी गर्मी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को सूरज के तीखे तेवर से दिन में तापमान 41 डिग्री को पार कर गया। हवा में शुष्कता रहने से लू जैसी स्थिति बनी रही। दोपहर में तापमान सामान्य दिन से पांच डिग्री तक अधिक था। धूप में शरीर में जलन हो रही थी। ट्रेफिक पॉइंट पर सिपाहियों की हालत पतली हो गई। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घण्टे तक लू की आशंका बरकरार रखी है। शुक्रवार को धूल भरी हवा चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टा हो सकती है जो आंधी का रूप भी ले सकती है।

सूर्यनगरी में बुधवार सुबह तापमान 20.9 डिग्री रहा जो सामान्य तापमान के बराबर ही था। सूरज चढऩे के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती गई। सुबह दस बजे ही तपिश शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक धूप में रखी सभी चीजें तपने लग गई। दोपहर दो बजे बार पारा 41.1 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक तापमान था। दोपहर में सडक़ों पर चहलपहल कम रही। दुपहिया वाहन चालक भी काम होने पर ही घरों से निकले। चौराहे सूने थे। तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने एसी व कूलर का सहारा लिया। शाम ढलने बाद तेज गर्मी से कुछ निजात मिल सकी।
बाड़मेर में रात का पारा 28 और दिन का 43.1 डिग्री मापा गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 23.8 और अधिकतम 41.8 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WI8IVo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment