जोधपुर में दो गुटों के बीच जमकर पथराव, गाड़ियों में आग लगाई, इलाके में दहशत और तनाव का माहौल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र में शनिवार शाम दो गुट आमने-सामने हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। इसी बीच उपद्रवियों ने तीन गाड़ियों में आग लगा दी। जिससे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर जोधपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को मौके से हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार सूरसागर के व्यापारियों का मोहल्ले में शनिवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। धीरे—धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए पथराव में लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व आरएसी मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों को समझाइश में जुटी हुई है।

तीन गाड़ियों में लगाई आग
जानकारी के अनुसार कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया और तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में बताई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IuSyuL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment