भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, कल से लू चलने के साथ चढ़ेगा पारा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को भी तापमान में बढ़ोतरी होने से तेज गर्मी रही। कई जगह तापमान 40 डिग्री को पार कर जाने से लोग हलकान रहे। सोमवार को भी पारे में बढ़ोतरी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में लू चलने की आशंका है। इसके बाद बुधवार और गुरुवार को तेज धूल भरी हवा के साथ बरसात हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

सूर्य नगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप निकलने से सुबह से ही तपिश का मौसम था। दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी होती गई और गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर में तीखी धूप के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब 6 दिन बाद जाकर पारा 40 डिग्री को पार किया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी गर्मी का मौसम रहा।


बाड़मेर में दिन का तापमान 42.2 डिग्री रहा वहां तेज गर्मी ने लोगों को झकझोर दिया। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में रात का पारा 23.8 और दिन का 41.8 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PpUu9d
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment