बीजेएस के एक रेस्टोरेंट में युवती को बीयर पिलाकर पहले किया बलात्कार फिर करवाया गर्भपात, पढि़ए अपराध जगत की ये घटनाएं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बीयर पिलाकर युवती से बलात्कार, गर्भपात कराया
जोधपुर. मण्डोर थाना क्षेत्र की एक युवती को बहला-फुसलाकर बीजेएस के एक रेस्टोरेंट में बीयर पिलाने के बाद युवक ने बलात्कार किया। फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। अब शादी से इनकार करने पर पीडि़ता ने मण्डोर थाने में युवक पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया।थानाधिकारी मनोज राणा के अनुसार थाना क्षेत्र की एक युवती ने सुरेन्द्र सिंह राठौड़ के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है। जांच की जा रही है। आरोप है कि गत वर्ष सितम्बर में आरोपी उसे बहला फुसलाकर बीजेएस स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसे बीयर पिलाई। नशा होने पर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसने शादी करने का विश्वास दिलाया। इसके बाद आरोपी उसके साथ यौन शोषण करने लगा। जिससे वह फरवरी में गर्भवती भी हो गई। इसका पता लगने पर जबरन गर्भपात भी करवा दिया गया। इसके बाद उसने शादी करने से मना कर दिया। साथ ही धमकियां भी देने लगा। इससे परेशान युवती मण्डोर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता कॉलेज में पढ़ती है।
---------

बलात्कार के बाद किशोरी ने कीटनाशक खाया, मौत
जोधपुर. डांगियावास थाना क्षेत्र में बलात्कार के बाद एक किशोरी ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। थानाधिकारी हरीशचन्द्र सोलंकी के अनुसार थाना क्षेत्र में सोलह साल की लडक़ी ने मंगलवार रात कीटनाशक खाकर आत्महत्या की है। घरवाले बिलाड़ा गए हुए थे। वो लौटे तो पुत्री की तबीयत खराब होने का पता लगा। वे उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। इसका पता लगने पर पुलिस ने शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। मृतका के पिता ने पालासनी गांव निवासी सोनू उर्फ साबिर पुत्र बीरबल खां उर्फ बीरू मिरासी के खिलाफ बलात्कार, आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने व पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कराया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता किसी रिश्तेदार के यहां बिलाड़ा गए हुए थे। पीछे घर पर मृतका अकेली ही थी। तब आरोपी सोनू उर्फ बीरबल उसके घर आया और बलात्कार किया। उसके लौटने के बाद रात को किशोरी ने घर में रखा कोई कीटनाशक खा लिया। घरवाले लौटे तो उसको उल्टियां हो रही थी।
--------

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
मथानिया. पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को दस्तयाब कर इस मामले में एक सहयोगी को जेल भेज दिया गया है। वहीं दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। मथानिया थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा ने बताया कि प्रकाश पुत्र गंगाराम मेघवाल निवासी रामसागर बेरा तिंवरी ने इस बेरा क्षेत्र की एक नाबालिग लडकी को 29 मार्च को दोपहर बहला फुसला कर रोड पर रामदेव मन्दिर बुलाया। वहां से प्रकाश अपने साथी जितेन्द्र सिंह पुत्र मानवीरसिंह रावणा राजपूत लोहाखान नई बस्ती जेलर साब की गली पुलिस थाना सिविल लाइन अजमेर के साथ अपनी निजी गाडी लेकर नाबालिग को भगाकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज होते ही आरोपियों की तलाश की। इसी दौरान उपनिरिक्षक भंवरसिंह,मदनसिंह राजपुरोहित तेजाराम की टीम ने नाबालिग को दस्तयाब कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रकाश ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कि या। नाबालिग के बयान पर प्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जहां से पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी जितेन्द्र सिंह को जेल भेज दिया गया।
-----------

महिला फंदे पर झूली
मण्डोर थाना क्षेत्र के चैनपुरा बावड़ी में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया गया कि वो कई दिन से परेशान थी। पुलिस के अनुसार मूलत: नागौर में श्रीबालाजी हाल चैनपुरा बावड़ी में किराये के मकान में रहने वाली पूजा (26) पुत्री घनश्याम भार्गव और उसकी बहन नारी निकेतन में काम करती थी। मंगलवार रात उसकी बहन कमरे में आई तो पूजा को फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने रात को शव मोर्चरी में रखवाया और बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा। पुलिस का कहना है कि मृतका का दो साल पहले तलाक हो गया था। उसकी सात साल की एक बेटी नागौर में नाना के पास रहती है।
------------

पैरोल से जेल लौटे कैदी से सिम जब्त
पैरोल अवधि समाप्त होने पर जोधपुर सेन्ट्रल जेल लौटे एक कैदी के पास मोबाइल सिम बरामद हुई। रातानाडा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार बनास कांठा (गुजरात) में अमीरगढ़ के धनपुरा निवासी मंछाराम उर्फ मंछाभाई पुत्र ओबाजी कोली जेल में सजा काट रहा है। गत दिनों उसे पैरोल पर छोड़ा गया था। पैरोल की अवधि पूरी होने पर वह जेल लौटा, जहां मुख्य गेट पर उसकी तलाशी ली गई। तब उसके पास मोबाइल की एक सिम बरामद हुई। जिसे जेल प्रशासन ने जब्त कर ली और रातानाडा थाना पुलिस को सौंपकर मामला दर्ज कराया। जेल प्रहरी जगदीश प्रसाद की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
-----------

ट्रेन में चढ़ रहे यात्री का पर्स चुराया, जेब तराश गिरफ्तार
हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में चढऩे के दौरान एक यात्री की जेब से पर्स चुराने के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक युवक को गिरफ्तार किया। जीआरपी के अनुसार मथुरा जिले के झण्डीपुर निवासी शेरसिंह जाट मंगलवार रात हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो रहा था। तभी किसी ने उनकी जेब से पर्स चुरा लिया। इसकी शिकायत मिलने पर जीआरपी की विशेष टीम ने यूपी में फिरोजाबाद निवासी रशीद उर्फ गोगामीठू को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास यात्री का पर्स और उसमें रखे व दस्तावेज मिले गए। इस पर मामला दर्ज कर आरोपी रशीद को गिरफ्तार किया और रेलवे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया।
-----------

घर में घुसकर युवक को पीटा
खाना सप्लाई करने के देर होने पर तीन युवकों ने जालोरी गेट के पास शांति टॉवर स्थित मकान में घुसकर एक युवक को पीट दिया। सरदारपुरा थाना पुलिस के अनुसार शांति टॉवर निवासी अनूज पुत्र राजेन्द्र भूतड़ा की शिकायत पर अजय मूंदड़ा व दो अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीनों रात सवा दो बजे उसके मकान में घुसे और शराब के लिए रुपए मांगे। ऐसा न करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की और धमकाते हुए चले गए। पुलिस का कहना है कि पीडि़त खाना सप्लाई करता है और इसमें देरी होने को लेकर विवाद में उसके साथ मारपीट की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FR1fMQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment