जोधपुर.
राजस्थान की 25 सीटों में से जोधपुर सबसे हॉट सीट है। यहां कांग्रेस के साथ भाजपा भी जोर लगा रही है। भाजपा ने यहां माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा 22 अप्रेल को प्रस्तावित है। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां भी शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा था कि भाजपा मोदी रैली के सहारे ही वैतरणी पार करेगी लेकिन इसके तीन दिन बाद ही यानि 26 अप्रेल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी जोधपुर में रोड शो करेंगे। कांग्रेस के प्रत्याशी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को कड़ी चुनौती मानते हुए भाजपा के दोनों स्टार प्रचारक एक ही लोकसभा क्षेत्र में जोर लगाएंगे। शाह 26 अप्रेल को रामसीन जालोर में सभा करने के बाद शाम को जोधपुर में रोड-शो करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए कैलाश मेघवाल को समन्वयक, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया को प्रभारी एवं प्रसन्नचन्द मेहता को सह प्रभारी बनाया गया है। इसके बाद 30 अपे्रल को भरतपुर व दौसा में तथा तीन मई को अलवर व झुंझुनूं में विजय संकल्प सभाओं को संबोधित करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2vhWirP
0 comments:
Post a Comment