घर में मृत मिली महिला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बोरानाडा थाना क्षेत्र में पाल गांव के पास सागर नगर में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का पति गायब है।

एएसआइ नारायणसिंह के अनुसार सुनीता (26) पत्नी सुरेश सुथार रात को दो बच्चों व पति के साथ खाना खाने के बाद सोई थी। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो सास ने उसे संभाला, लेकिन वो मृत थी। उसका पति गायब था। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और जांच के बाद महात्मा गांधी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मृत्यु के कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज किया है।

असमंजस : शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं

मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पति के गायब होने से संदेह गहरा गया है। मृतका की शादी दस साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में मजदूरी करता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DpceNo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment