बाइक से टकराने के बाद बोलेरो का टायर फटा, ट्रॉली से टकराई, दो की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बनाड़ रोड पर पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार देर रात हुए सडक़ हादसे में बोलेरो में सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। एक घायल की हालत गम्भीर है।

बनाड़ थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक के अनुसार बोलेरो बनाड़ से जोधपुर की तरफ जा रही थी। रात 9.30 बजे धापी मार्बल के पास डिवाइडर के कट से मोटरसाइकिल सामने आ गई। बोलेरो चालक ने इसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक चपेट में आ गई। इसके साथ ही बोलेरो का पीछे का टायर फट गया। तेज रफ्तार के चलते बोलेरो अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के सामने सडक़ किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई।
ट्रैक्टर व गेहूं से भरी ट्रॉली पलट गई। बोलेरो में सवार पांचों युवक फंस गए। आस-पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पांचों का बाहर निकाला और नजदीक स्थित अस्पताल भिजवाया। वहां से तीन गंभीर घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर कर किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने गोटन (नागौर) थानान्तर्गत टुंकलिया गांव निवासी मंगलाराम (38) पुत्र रामदीन मेघवाल व खोखरिया निवासी श्यामलाल (37) पुत्र निंबाराम बिश्नोई को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बोरूंदा थानान्तर्गत छापला निवासी घनश्याम पुत्र रूपाराम की हालत गम्भीर बनी हुई है।

मेड़ता सिटी में रियां सामदास निवासी नवरत्न मेघवाल व आसोप थानान्तर्गत गारासनी निवासी रामावतार चौकीदार को बनाड़ रोड स्थित अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मोटरसाइकिल व ट्रॉली चालक के घायल होने की जानकारी नहीं है।

ट्रोमा सेंटर में चीख पुकार

बोलेरो में सवार पांचों युवक किसी कार्य से बनाड़ आए थे और खाना खाने के लिए शहर की तरफ आ रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में हादसा हो गया। परिजन ट्रोमा सेंटर पहुंचे और दो शव व एक घायल की हालत देखा तो चीख-पुकार मच गई।

खून से लाल हुई बोलेरो

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराते ही बोलेरो में सवार युवकों के सिर फट गए। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गम्भीर चोटें आईं। बोलेरो व उसकी खिड़कियां खून से लाल हो गईं। बनाड़ थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉली सीधी करवाई और सडक़ से दोनों वाहन हटवाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IXVKPR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment