जोधपुर। जोधपुर संसदीय क्षेत्र चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी विशेक विश्नोई को इंटरनेट कॉल से धमकी मिली है। प्रत्याशी ने धमकी के कॉल आने के बाद बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत कर सुरक्षा की मांग की।
बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर होगा कड़ा मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा है भारी
प्रत्याशी को फोन पर वोट खराब नहीं करने और तीन से चार दिन में देख लेने की धमकी दी। प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में धमकी के फोन आए थे। जिसकी ओसियां थाना पुलिस को भी शिकायत की थी।
झुंझुनू से आखिर क्यों कटा संतोष अहलावत का टिकट, खुद नरेंद्र खींचड़ ने किया खुलासा
निर्दलीय प्रत्याशी विशेक विश्नोई ने मोबाइल पर धमकी मिलने के बाद बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएल नेहरा को लिखित में शिकायत कर सुरक्षा की मांग की।
प्रियंका गांधी की ससुराल में बोले पायलट- हम चाहते हैं राहुल गांधी देश के अगले PM बनें
प्रत्याशी के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजकर 44 मिनट पर एक नम्बर से मोबाइल पर फोन आया, जिसने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह वोट क्यों खराब कर रहा है, प्रत्याशी के नाम पूछने पर अज्ञात शख्स ने धमकाते हुए कहा कि बाद में पता लगा जाएगा।
महिला ने कांग्रेस MLA पर लगाया होटल में बलात्कार करने का आरोप, सीबी-सीआइडी को दी जांच
धमकी देने वाले शख्स ने इंटरनेट सॉफ्टवेयर से कॉल किया था। विशेक विश्नोई ने बताया कि गत विधानसभा चुनाव में उसने ओसियां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उसे दौरान उसे मोबाइल पर दो से तीन बार धमकी मिली थी। जिसकी शिकायत उसने ओसियां पुलिस में की थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IFAUFt
0 comments:
Post a Comment