जोधपुर पथराव मामला: देर रात दुकान में लगाई आग, सीएम गहलोत ने की शांति की अपील

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

शहर के सूरसागर में व्यापारियों के मोहल्ले में तीन दिन पहले दो गुटों के बीच हुए झगड़े ने शनिवार शाम को साम्प्रदायिक उपद्रव का रूप ले लिया। माहौल तब बिगड़ा जब रामनवमी शोभायात्रा की झांकियों पर वापस लौटते समय एक पक्ष ने पथराव कर दिया। दोनों पक्षों के बीच पथराव में कई घरों के खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने तीन बाइकों को आग लगा दी। जिससे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। पुलिस जाब्ते के साथ आरएसी व एसटीएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर जोधपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

देर रात इस तरह लगाई आग
मोहल्ले में देर रात फिर एक बार उस समय हड़कंप मच गया जब एक दुकान के शटर के नीचे से अज्ञात लोगों ने केरोसीन से सना जलता कपड़ा डालकर आग लगा दी। इस दुकान में कार खड़ी थी। गनीमत यह रही कि घरवालों ने सजगता के चलते मामले को भांप लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने शटर खोलकर समय रहते आग बुझा दी और बड़ा हादसा टल गया। घरवालों ने पुलिस की मौजूदगी में असमाजिक तत्वों की इस हरकत पर विरोध जताया है।


थाने का किया घेराव
रात तक लोगों ने सूरसागर थाने का घेराव किया। लोग थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इधर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ, डीसीपी इस्ट धमेंद्र सिंह, डीसीपी वेस्ट मोनिका सेन लोगों से समझाइस कर मामला शांत करने के प्रयास में लगे रहे।

शांति बनाए रखने की अपील

सूरसागर में हुए घटनाक्रम के सम्बन्ध में मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ने जोधपुर शहर वासियों से शान्ति बनाये रखने की अपील की है। मुख्यमन्त्री ने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा है। सीएम प्रशासन से निरंतर संपर्क बनाये हुए हैं।


शेखावत ने जताया आक्रोश
मामले में दोनों प्रमुख पार्टियों के जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इस दौरान थाने के बाहर भीड़ में चुनावी नारे लगने लगे। भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुलिस अधिकारियों से मामले पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने आक्रोश जताया।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Dc6F4C
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment