प्रदेश में पहले चरण के लिए नामांकन का दौर थमा, मारवाड़ की चार सीटों पर 70 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. मारवाड़ की पांच में से चार सीटों पर 29 अप्रेल को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। दोनों ही पार्टियों की ओर से स्थिति स्पष्ट करने के बाद मंगलवार को आंकड़ों की तस्वीर जो सामने आई है उसमें चार सीटों पर 70 प्रत्याशी है। नागौर सीट पर दूसरे चरण में मतदान होगा। प्रदेश में प्रत्याशियों की सूची जारी करने में पहल भाजपा की थी। मारवाड़ की पांच में से तीन सीटों पर पहले नाम जारी कर दिए गए। इसके बाद कांग्रेस ने अपने पत्ते खोले और मारवाड़ की अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी। भाजपा ने नागौर सीट पर रालोपा से गठबंधन कर समर्थन देने की घोषणा की है तो बाड़मेर में सबसे बाद में प्रत्याशी उतारा है।

सीटों की सोशल इंजीनियरिंग

जोधपुर का गणित
जोधपुर में भाजपा ने रिपीट कार्ड खेलते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को मैदान में उतारा। राजपूत बाहुल्य सीट होने से यह सोशल इंजीनियरिंग बैठाई गई। कांगे्रस ने मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत को मैदान में उतारा है। ओबीसी वोट बैंक तो एक आधार है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सीएम ने यहां अलग समीकरण देखते हुए वैभव को उतारा है। बसपा ने इस सीट से मुकुल पंकज चौधरी को मैदान में उतारा है।

नागौर का गणित

मिर्धा परिवार की राजनीतिक विरासत को ज्योति मिर्धा आगे बढ़ाने के लिए ताल ठोक चुकी हैं। कांग्रेस केन्द्रीय नेतृत्व के नजदीकी होने के कारण वे टिकट लेकर मैदान में जुट गई। भाजपा काफी मशक्कत के बाद सांसद सी.आर चौधरी को रिपीट नहीं कर पाई। रालोपा के हनुमान बेनीवाल पर भरोसा जताया गया है। जाट वोट बैंक पर ही सभी की नजर है।

बाड़मेर का गणित
सबसे बाद में स्थिति साफ हुई। लेकिन मुकाबला काफी रोचक होगा। कांग्रेस ने स्वाभिमान मुद्दा यानि की राजपूत कार्ड के रूप में मानवेन्द्रसिंह को उतारा तो भाजपा की ओर से जाट वोट साधने के लिए कैलाश चौधरी पर दांव खेला है। पूर्व आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी बसपा से मैदान में हैं।

जालोर का गणित

भाजपा के देवजी पटेल लगातार तीसरी बार मैदान में होंगे। पटेल वोट बैंक सर्वाधिक है। इसलिए भाजपा ने यह रिपीट कार्ड खेला है। देवासी व ओबीसी वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले पूर्व विधायक रतन देवासी को मैदान में उतारा है। युवा चेहरे पर भरोसा दिखाया गया है। यहां सीधी टक्कर ही होने की उम्मीद है।

पाली का गणित
पाली में सीरवी और जाट समाज के वोटर को रिझाने के प्रयास दोनों ही पार्टियों ने किए हैं। कांग्रेस ने पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ को जाट वोट बैंक के लिहाज से मौका दिया है तो भाजपा ने पी.पी चौधरी के रूप में रिपीट कार्ड खेला है। यहां भी मुकाबला आमने-सामने बना हुआ है।

प्रत्याशियों का गणित (दोनों पार्टियों के प्रमुख प्रत्याशियों का गणित)

- 5 लोकसभा सीटें
- 10 भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी
- 3 वर्तमान सांसद
- 3 पूर्व सांसद
- 1 वर्तमान विधायक
- 2 पूर्व विधायक
- 1 पहली बार मैदान में

कहां कितने प्रत्याशी
लोकसभा सीट ----- प्रत्याशी संख्या

जोधपुर ---------- 12
पाली ----------- 14
बाड़मेर ---------- 16
जालोर ---------- 28
नागौर-अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IpKz1N
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment