29 अप्रैल को जोधपुर का मतदाता दिखाएगा दम, अपने एक वोट की ताकत से चुनेगा देश का भविष्य

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देशभर में चुनावी बिगुल बजने लगा है। अन्य राज्यों में जहां चुनाव शुरू हो चुके हैं। वहीं राजस्थान में दो चरणों में मतदान होंगे। जोधपुर में पहले चरण के चुनाव 29 अप्रेल को होंग। उल्लेखनीय है कि गत 10 मार्च को आचार संहिता लगने के साथ ही लोकतंत्र के पर्व की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया था। गत 2 अप्रेल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जो 9 अप्रेल तक जारी रही थी। 10 अप्रेल को नामांकन की जांच हुई। 11 व 12 अप्रेल को नामांकन वापसी का दिन रहा। 12 अप्रेल को चुनाव चिन्ह जारी किए गए। 29 अपे्रल को वोटर अपना दम दिखाएंगे।

जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद का फैसला इस बार 19 लाख 29 हजार 318 मतदाता करेंगे। लोकसभा क्षेत्र में कुल आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। वहीं जोधपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के 7 लाख 88 हजार 174 मतदाता पाली लोकसभा क्षेत्र के सांसद को चुनने में अहम भूमिका होगी। निर्वाचन विभाग के गत पांच सालों से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान से पांच सालों में 2 लाख 7 हजार 202 नए मतदाता जुड़े हैं।

जोधपुर लोकसभा चुनाव : एक नजर में

-08 विधानसभा क्षेत्र हैं लोकसभा क्षेत्र में
-19.29 लाख मतदाता लोकसभा क्षेत्र में
-1993 कुल मतदान केन्द्र
-पांच सालों में 2 लाख 7 हजार 202 नए मतदाता जुड़े

ये हैं विधानसभा क्षेत्र

-जोधपुर शहर
-सूरसागर
-सरदारपुरा
-लूणी
-शेरगढ़
-फलौदी
-लोहावट
-पोकरण-जोधपुर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र ओसिया, बिलाडा व भोपालगढ़ पाली लोकसभा क्षेत्र में लगती हैं।

फ्लेश बैक

-गत चुनाव में 8 विधानसभा क्षेत्रों में 17 लाख 27 हजार 791 थे मतदाता
-2014 में 62.22 प्रतिशत हुआ था मतदान
-2009 में मतदान प्रतिशत-45.25 प्रतिशत रहा था
-1971 में हुआ था सर्वाधिक मतदान-62.51 प्रतिशत
-2014 के लोकसभा चुनाव में हुआ था पहली बार नोटा का उपयोग

वर्तमान राजनीतिक स्थिति
-जोधपुर लोकसभा क्षेत्र आठ विधानसभा क्षेत्र में छह पर कांग्रेस तो दो पर भाजपा विधायकों का कब्जा है।

वर्तमान मतदाताओं की स्थिति

जोधपुर लोकसभा क्षेत्र
विधानसभा क्षेत्र-- पुरुष--महिला--कुल

फलोदी--123466--109944 -- 233410
लोहावट--124534--110375-- 234909
शेरगढ़--133695--120179-- 253874
सरदारपुरा--120301--113425-- 233726
शहर--102224--982018-- 200442
सूरसागर--141987--130188-- 272175
लूणी--158726--142507-- 301233
पोकरण--105445--94104-- 199549

 

जिला जोधपुर (पाली लोकसभा क्षेत्र)

ओसियां--125656--113245--238901
भोपालगढ़-146201--133545--279746
बिलाड़ा-139665--129862--269527

सबसे ज्यादा मतदाता-- लूणी विभानसभा क्षेत्र
सबसे कम मतदाता-- पोकरण विधानसभा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IuauFG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment