जोधपुर. डोर टू डोर कचरा संग्रहण में लापरवाही बरतने वाली फर्मों के खिलाफ निगम सख्ती बरत रहा है। नगर निगम प्रशासन ने डिंग मैन पॉवर एंड सेक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सिरसा हरियाणा की फर्म पर 12 हजार 4 सौ रुपए का जुर्माना लगाया है।
फर्म को निगम ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण के तहत वार्ड संख्या 24, 25, 26 व 27 ने वार्डों में बने कचरा स्थलों से कचरा नहीं उठाया गया। जिसको सीधेतौर पर निगम ने निविदा शर्तों का उल्लघंन माना है। निगम ने इसकी सूची भी फर्म को संलग्न करके दी है। निगम ने कहा कि कुल 62 प्वाइंट से कचरा नहीं उठाया गया। निगम ने प्रति प्वाइंट से कम से कम 2 सौ रुपए का जुर्माना वसूला है।
सहायक अभियंताओं के भरोसे निस्तारण
नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने एक आदेश जारी कर कहा कि घर-घर कचरा संग्रहण के कार्यादेश जारी किए गए हैं, सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे आवंटित कार्यों के साथ जिन वार्डों में डो टू डोर का कार्य प्रगति पर हैं, वहां मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक से समन्वयक स्थापित कर इन कार्यों में आ रही समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VL3Fn9
0 comments:
Post a Comment