Viral Video : ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा एक बार फिर चर्चा में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जिले की ओसियां विधानसभा की विधायक दिव्या मदेरणा- Divya Maderna एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार भी दिव्या एक वीडियो के वायरल होने से चर्चा में आई हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विधायक एक कार्यक्रम में मंच पर बैठी है, उनके पास एक कुर्सी खाली है। खाली कुर्सी पर बैठने के लिए एक महिला सरपंच पास आती है और कुर्सी पर बैठ जाती है। लेकिन कुछ ही पल में दिव्या का इशारा पाते ही महिला सरपंच उठ जाती है और सामने जाकर आम लोगों के बीच बैठ जाती है। कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जबरदस्त चर्चा छिड़ गई है। प्रतिक्रिया आ रही है कि विधायक ने महिला सरपंच का अपमान कर दिया।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले दिव्या मदेरणा का मथानिया के पास पुलिस अधिकारी को फटकार लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दिव्या पुलिस अधिकारी पर रौब झाड़ते दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि दिव्या मदेरणा जोधपुर जिले में खासी लोकप्रिय लीडर है और उनका अंदाज अन्य राजनेताओं से अलग भी है। माना जा रहा है कि कभी-कभी दिव्या में उनके दादा परसराम मदेरणा की झलक भी दिखाई देती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TJoJNS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment