पुल के नीच शव मिलने, चोरी और लूट सहित जोधपुर में हुई इन अपराधिक घटनाओं को जानने लिए पढ़ें ये क्राइम फाइल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भदवासिया पुल के नीचे शव मिला
जोधपुर. भदवासिया पुल के नीचे शनिवार सुबह एक शव मिला। मृतक शराबी था और कई दिन से बीमार था। खून की उल्टियां होने से उसकी मृत्यु हुई है। क्षेत्रवासियों की सूचना पर महामंदिर थाना पुलिस पुलिस घटनास्थल पहुंची। मृतक की पहचान मघजी की घाटी निवासी मानाराम (45) पुत्र खेताराम मेघवाल के रूप में हुई। परिजन भी मौके पर आ गए। मर्ग दर्ज करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।

--------

कार व लोडिंग टैक्सी में भिड़ंत, चालक की मौत
रातानाडा थानान्तर्गत जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केन्द्रीय कार्यालय के पास अरोड़ा सर्किल पर शनिवार शाम कार व लोडिंग टैक्सी की चपेट से टैक्सी चालक की मौत हो गई। उप निरीक्षक दौलाराम के अनुसार शिवमंदिर के पीछे गरीब कॉलोनी निवासी राजेश (40) पुत्र रामचन्द्र पण्डित शाम पांच बजे लोडिंग टैक्सी लेकर अरोड़ा सर्किल से निकल रहा था। जेएनवीयू के केन्द्रीय कार्यालय के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आई कार ने आगे चल रही टैक्सी को टक्कर मार दी। टैक्सी चला रहा चालक राजेश गम्भीर घायल हो गया। लहुलूहान हालत में उसे मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शव मोर्चरी में रखवाया। टैक्सी में बर्फ की सिल्लियां भरी थी। प्रवीण चढ्डा ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

---------

हत्या में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार
करवड़ थाना पुलिस ने भवाद गांव में भोमियाजी का थान के पास चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या के मामले में शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थानाधिकारी नियाज मोहम्मद के अनुसार प्रकरण में भवाद गांव निवासी दिनेश (20) पुत्र मुन्नालाल देवासी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। मूलत: दूदिया गांव हाल नांदड़ी गौशाला निवासी मुख्य आरोपी मूलसिंह को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। गौरतलब है कि मारपीट व झगड़े का बदला लेने के लिए मूलसिंह ने गत 14 मार्च की शाम भोमियाजी का थान के पास गांव के लक्ष्मणसिंह की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। हत्या के दौरान दिनेश देवासी भी मौजूद था। हत्या के बाद उसने मुख्य आरोपी मूलसिंह को अपनी मोटरसाइकिल पर वारदातस्थल से शहर तक छोड़ा था। इसके बाद वह गांव आ गया था।

सोने की चेन व बैग बरामद
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे स्टेशन पर रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में महिला का हैण्डबैग चुराने के मामले में रिमाण्ड पर चल रहे आरोपी से शनिवार को सोने की चेन व बैग बरामद कर ली। थानाधिकारी रविन्द्र बोथरा ने बताया कि प्रकरण में गीता भवन के पास नवल बस्ती निवासी अमन (26) पुत्र अनिल गावरी रिमाण्ड पर था। उसकी निशानदेही से सोने की चेन व हैण्डबैग बरामद किया गया। जबकि उसके साथी दिलीप हंस को शुक्रवार को जेल भेजा गया था। गौरतलब है कि गत 21 फरवरी को रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में महिला का हैण्ड बैग चोरी हो गया था। पति श्रवणकुमार ने चोरी का मामला दर्ज कराया था।

--------

मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी
जालोरी गेट के भीतर पुष्टिकर स्कूल के सामने मकान के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल एक युवक चुरा ले गया। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई।खाण्डा फलसा थाना पुलिस के अनुसार पुष्टिकर स्कूल के सामने निवासी गौरीशंकर पुत्र किशनलाल बोराणा ने गत 22 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। देर शाम बाइक नहीं मिली। घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो लाल टी-शर्ट व काली टोपी पहने एक युवक बाइक चुरा ले जाता नजर आ गया। सीसीटीवी फुटेज के साथ परिवादी ने पुलिस में लिखित शिकायत पेश की। जिस आधार पर तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट है कि युवक ने रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। कुछ ही दूरी पर आवाजाही होने के बावजूद उसने डुप्लीकेट चाबी से ताला खोला और टंकी में पेट्रोल चेक करके बाइक स्टार्ट कर ले भागा।

----------

मारपीट व लूट का आरोपी जेल में
रातानाडा में गणेश मंदिर मोड़ के पास स्लीपर बस के परिचालक से मारपीट कर दस हजार रुपए लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वहीं, युवती से मोबाइल लूटकर बदले में दस हजार रुपए मांगने के दोनों आरोपियों को भी न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। थानाधिकारी भूपेन्द्रसिंह ने बताया कि बस परिचालक गजानंद सिहाग से मारपीट के मामले में गिरफ्तार नागौर भाकरोद गांव निवासी प्रतापसिंह पुत्र देवीसिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। वहीं, मुख्य आरोपी मेघसिंह व अन्य की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि गत 16 मार्च की रात बीकानेर से अहमदाबाद जा रही बस में गणेश मंदिर मोड़ पर कुछ युवक चढ़े थे। उन्होंने परिचालक गजानंद से मारपीट की थी और जेब से दस हजार रुपए लूट लिए थे। पुलिस ने शुक्रवार को प्रतापसिंह को गिरफ्तार किया था।

मोबाइल लूट के आरोपी को जेल भेजा
दूसरी तरफ, पुलिस लाइन के सामने होटल के पास मोपेड सवार युवती का मोबाइल लूट के मामले में गिरफ्तार नांदड़ी में नागणेची माता कॉलोनी निवासी जितेन्द्रसिंह व प्रेम विहार कॉलोनी निवासी सुरेन्द्रसिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें भी जेल भेजने के आदेश दिए गए। आरोपियों ने गुरुवार रात मोपेड सवार युवती का मोबाइल लूट लिया था। फिर युवती के कॉल करने पर आरोपियों ने मोबाइल लौटाने की एवज में दस हजार रुपए मांगे थे। यह रुपए लेने आने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HJoQTl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment