केन्द्र सरकार की नीतियां देश को गुमराह करने वाली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर. लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारियों को लेकर शहर जिला यूथ कांग्रेस की बैठक में शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर अल्पेश राजपुरोहित ने संबोधित किया। राजपुरोहित ने आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्ण सक्रियता के साथ ‘चलो वार्ड’ से जुडऩे का आह्वान किया। सभी कार्यकर्ताओं को वर्तमान केन्द्र सरकार की देश की जनता को गुमराह करने वाली नीतियों और लोकतंत्र विरोधी विचारधाराओं से आमजन में जागरूकता लाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। शहर जिलाध्यक्ष हरीश जोशी ने विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार यूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत व जोश से गत विधानसभा चुनाव-2018 जीता है, उसी तरह लोकसभा चुनाव-2019 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में जोधपुर सीट पर जीत का परचम फहराया जाएगा। इस दौरान बैठक में नरेश गौड़, त्रिलोक चंदेल, मनीष परिहार, रमेश भाटी, अनिल मरवण, अब्दुल खालिद, कुलविन्दरसिंह, वसीम अहमद, प्रतीकराज कल्ला, अब्दुल जावेद, शाहिद कादरी, फ रहान, प्रवीण भाटी, मनीष आचार्य, एसपी सांखला, संजय डूडी, सुनिल सोलंकी, रामजीवन, योगेश कच्छवाहा, भैरू प्रसाद, जावेद जॉय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C14ctn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment