जोधपुर.
राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची में जोधपुर विकास प्राधिकरण व नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों को जिले से लगा दिया है। दोनों ही निकायों में डेढ़ माह पहले हुए अभियंताओं के स्थानांतरण से हुई कमी की पूर्ति अभी हुई नहीं है और अब प्रशासनिक अधिकारियों की कमी भी झेलनी होगी।
जोधपुर विकास प्राधिकरण से दो प्रशासनिक अधिकारियों वीरेन्द्रसिंह चौधरी का स्थानांतरण नगर परिषद जैसलमेर के आयुक्त पद पर किया गया है। वे जेडीए में उप सचिव पद पर कार्यरत थे। इसी प्रकार उत्तर जोन के उपायुक्त अनिल कुमार पूनिया को उपखंड अधिकारी बायतू लगाया गया है। अब उत्तर जोन में प्रशासनिक पद रिक्त रहेगा। नगर निगम में सरदारपुरा जोन उपायुक्त चंचल वर्मा को यूआईटी जैसलमेर में सचिव पद पर लगाया गया है। यह पद अब रिक्त रहेगा। जेडीए के सचिव अरूण पुरोहित जिन्हें कुछ दिन पहले श्रीगंगानगर एडीएम लगाया गया था वे पुन: जोधपुर में आयर्वुेद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार बन गए हैं।
सचिव पैनल व इलेक्ट्रिक विंग पूरी रिक्त
जेडीए में सचिव प्रशासनिक पदों का पूरा पैनल रिक्त है। सचिव व आरएएस अधिकारी अरूण पुरोहित पहले ही यहां से स्थानांतरित हो चुके। अब उप सचिव विरेन्द्रसिंह चौधरी का भी स्थानांतरण हो गया। अब किसी उपायुक्त लेवल के अधिकारियों को सचिव की बागडोर देने की तैयारी है। इसी प्रकार जेडीए की इलेक्ट्रिक विंग में एक अधीक्षण अभियंता व 2 अधिशासी अभियंता के पद पहले से ही रिक्त हैं।
अभी जारी किया था यूओ नोट
निगम में सरदारपुरा उपायुक्त चंचल वर्मा को हाल ही में एक यूओ नोट महापौर घनश्याम ओझा ने जारी किया था। जिसमें लीज डीड सहित कई कार्य समय पर नहीं होने का हवाला दिया गया था। साथ ही निगम की पिछली साधारण सभा की बैठक में इस प्रकरण को लेकर हंगामा भी हुआ था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TsHtjK
0 comments:
Post a Comment