जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर में होली मनाएंगे। इस बार की होली लोकसभा चुनाव के रंग में रंगी हुई है और चुनाव के मद्देनजर उनकी यह होली बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस की ओर से गहलोत के जोधपुर दौरे का २० मार्च के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
होली स्नेह मिलन कार्यक्रम
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आनंदसिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य व जोधपुर कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी की अध्यक्षता में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गहलोत कायलाना रोड स्थित होटल लेक व्यू पैलेस में कार्यकर्ताओं से विधानसभा क्षेत्रवार व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन
उन्होंने बताया कि गहलोत सुबह 11 बजे से सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर 2 बजे से जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। जबकि शाम 4 बजे से सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। चौहान ने बताया कि पूर्व में उम्मेद कन्या स्कूल में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के आयोजन की सूचना दी गई थी, लेकिन वह स्थगित कर दिया गया है। उसके स्थान पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FmOV7W
0 comments:
Post a Comment