धोरों में छिपकर दिया चकमा, फिर भी पुलिस की आंख से नहीं बचा हिस्ट्रीशीटर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के पश्चिमी जिले के टॉप टेन वांछित बदमाशों में से एक हिस्ट्रीशीटर को जिला ग्रामीण और प्रतापनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहट के अनुसार मूलत: बरजासर (लोहावट), हाल सूंथला में बिश्नोइयों का बास निवासी सुनील भादू (27 ) पुत्र नरपतराम बिश्नोई वर्ष 2013 में प्रतापनगर में हुई डकैती के मामले में वांछित था। कोर्ट ने उसके खिलाफ तीन स्थाई वारंट जारी कर रखे थे। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ने जनवरी में उस पर दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

उसके बरजासर में छुपे होने की सूचना पर एसीपी (फलोदी) जसाराम बोस के निर्देशन प्रतापनगर थाने के एसआइ जसराज, कांस्टेबल प्रदीप, राकेश, बलदेव, पूनाराम और कन्हैयालाल ने शनिवार तड़के गांव में दबिश दी और दबोच लिया। वह धोरों में छुपा हुआ था। उसे जोधपुर लाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ जोधपुर कमिश्नरेट, बीकानेर व जोधपुर ग्रामीण के थानों में डकैती, लूट, चोरी और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के दस मामले दर्ज हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TS6lSb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment