देह व्यापार पकड़ा, तीन युवतियां सहित पांच गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बोरानाडा थाना पुलिस ने पाल गांव में गणेश नगर स्थित एक मकान में दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। मुख्य दलाल पकड़ में नहीं आ पाया।

सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल के अनुसार गणेश नगर में एक मकान में देह व्यापार की सूचना के आधार पर रात को एक फर्जी ग्राहक वहां भेजा गया। बतौर मध्यस्थ जयकिशन बिश्नोई से राशि तय होते ही फर्जी ग्राहक ने इशारा कर दिया। तभी प्रशिक्षु आरपीएस कीर्ति सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने वहां दबिश दी और संदिग्ध हालात में मिली पश्चिम बंगाल निवासी तारा, यूपी निवासी सोनिया व बांग्लादेश निवासी नितू मुल्ला के साथ बतौर मध्यस्थ धोरीमन्ना में कोजा गांव निवासी जयकिशन बिश्नोई और ग्राहक यूपी निवासी नवाब खां को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि यह मकान आमीन नामक दलाल ने किराए पर ले रखा है। उसी ने तीनों युवतियों को देह व्यापार के लिए यहां रखा था। आमीन के साथ जयकिशन बतौर मध्यस्थ वहां रहता है। आमीन पकड़ में नहीं आया है। उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 15 हजार जब्त
उधर, सदर बाजार थानाधिकारी लेखराज सियाग के नेतृत्व में पुलिस ने बम्बा मोहल्ला में दबिश देकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे गजेन्द्र उर्फ राणु, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद अजहरूद्दीन, मोहम्मद वसीम, शाहरूख व नदीम अख्तर को गिरफ्तार किया। दांव पर लगे 15700 रुपए भी जब्त किए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UBH1wH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment