जोधपुर शहर के ट्राफिक सिस्टम में आई यह बड़ी गड़बड़ी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
शहर के ट्रैफिक पॉइंट पर लगी जेब्रा और पार्र्किंग लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। इनके नवीनीकरण करने के लिए नए सिरे से योजना बनाई जा रही है। शहर में ऐसे 50 से अधिक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं जहां ये लाइनें नजर नहीं आती, लेकिन बजट का अभाव आड़े आ रहा है। इसके लिए जरूरी राशि सडक़ सुरक्षा प्रकोष्ठ से जुटाने की तैयारी है।

शहर की यातायात व्यवस्था की समीक्षा में कई कमियां सामने आई थी। कई विभागों के संयुक्त यातायात नियंत्रण बोर्ड के समक्ष इन कमियों को रखा गया है। परेशानी यह है कि इन कमियों को दूर करने के लिए बजट किस विभाग से आएगा, इसका निर्धारण नहीं हुआ। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर सडक़ सुरक्षा प्रकोष्ठ से राशि जारी करवाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए परिवहन विभाग के जरिए प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भिजवाया जाएगा।

एक नजर में शहर की यातायात व्यवस्था
- 41 ट्राफिक पॉइंट है शहर में।

- 34 स्थानों पर जेब्रा लाइन का नवीनीकरण या नए स्पॉट बनाने हैं।
- 22 स्थानों पर पार्किंग लाइन का नवीनीकरण व नई व्यवस्था करनी है।

यह प्रमुख स्थल
कृषि मंडी तिराहा, चीरघर चौराहा, भास्कर चौराहा, महामंदिर चौराहा, जेडीए चौराहा, पावटा सी रोड, पावटा चौराहा, नई सडक़ चौराहा, भाटी चौराहा, 5वी रोड चौराहा, काजरी मोड़ सहित 34 प्रमुख चौराहों व तिराहों पर। इसी प्रकार 22 ऐसी सडक़ें चिह्नित की गई है, जहां पार्र्किंग लाइन भी नए सिरे से होगी।

अवैध डिवाइडर कट भी बंद होंगे

ऐसे 10 पॉइंट हैं, जहां डिवाइडर टूटा हुआ है। जिनकी मरम्मत करने को कहा गया है। साथ ही 10 ऐसे डिवाइडर के पॉइंट भी चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें बंद किया जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.एस चौहान ने बताया कि जिस विभाग के अधीन जो सडक़ें आती है, उनके प्रस्ताव बनवाकर परिवहन विभाग के जरिए सडक़ सुरक्षा प्रकोष्ठ को भिजवाने होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JnymwI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment