बीमार महिला का जादू-टोने से इलाज का झांसा दे लाखों के गहने हड़पे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
एक कथित तांत्रिक ने जादू-टोने से महिला की बीमारी का इलाज करने का झांसा दे लाखों के आभूषण हड़प लिए। आरोपी ने श्मशान घाट में पूजापाठ की और महिला को बताया कि गहने अदृश्य हो गए हैं और करीब ४० दिन बाद दिखाई देंगे। पूजापाठ के बाद तांत्रिक के फरार होने पर पीडि़ता को ठगी का पता लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार गुलाब सागर के पास दाऊजी की पोल निवासी नारायण (४४) पुत्र भगवानदास ने रिपोर्ट दी कि वह घडि़यों की रिपेयरिंग करता है। गत 17 मार्च को सोजती गेट पर एक मिठाई की दुकान के बाहर जीतू नाम के शख्स से उसकी मुलाकात हुई। उसने खुद को तांत्रिक बताया और कहा कि वह उसकी मां की बीमारी का इलाज कर देगा। आरोपी ने मां को देखने के बाद गहनों के साथ पूजापाठ करने के लिए कहा।

गत 21मार्च को मां के करीब ६ तोला वजनी सोने के कंगन, टोप्स, चैन लेकर आरोपी के पास गया। आरोपी पूजापाठ करने के लिए उसे श्मशान घाट ले गया। वहां उसने गहनों को कच्चे दूध से धोने के बाद सिंदूर के साथ बॉक्स में रखकर पूजा की। इस दौरान आरोपी ने चकमा देकर बॉक्स से गहने निकाल लिए और बताया कि मंत्र के कारण बॉक्स से गहने अदृश्य हो गए हैं। 40 दिन बाद बॉक्स खोलने पर उन्हें गहने बॉक्स में मिल जाएंगे। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर बात करना बंद कर दिया। आरोपी के सोजती गेट स्थित होटल से फरार हो जाने पर ठगी का पता लगा। पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपी को तलाश रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ue4DKU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment