पत्नी पर जानलेवा हमले के आरोपी से पिस्तौल जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार बदमाश को पुलिस ने शिकारगढ़ के मिनी मार्केट में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद की। आरोपी ने बताया कि यह हथियार मुम्बई में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ऑनलाइन खरीदा था। रातानाड़ा थाने में एसआइ सुमन बुन्देला ने बताया कि चार माह से फरार जाम्बा थानान्तर्गत मालमसिंह की सिड निवासी सूर्यप्रकाश बिश्नोई (33) पुत्र बाबूलाल के गुरुवार को शिकारगढ़ के मिनी मार्केट में होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास अवैध पिस्तौल (माउजर) बरामद हुआ। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मुम्बई में गैस सिलेण्डर सप्लाई का काम करता है और किसी कार्य से जोधपुर आया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी सूर्यप्रकाश और उसकी पत्नी के तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। गत दिसम्बर में उसने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया था। उसे संभवत: शनिवार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tx9xT6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment