शेरगढ़ की चतुरपुरा स्कूल में चार फर्जी परीक्षार्थी पकड़े

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर. दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को शेरगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चतुरपुरा में शनिवार को चार फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। इन परीक्षार्थियों को बोर्ड उडनदस्ते ने पकड़ा हंै।

डीईओ माध्यमिक मुख्यालय प्रेमचंद सांखला ने बताया कि चारों फर्जी परीक्षार्थियों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। हिन्दी विषय की परीक्षा के दौरान तीन कमरों में कुल चार फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। उडऩदस्ते में शामिल आईदानराम चौधरी ने मूल विद्यार्थी किशोरसिंह सोढ़ा पुत्र सोहनसिंह की जगह हाथीसिंह पुत्र हुकमसिंह, लोकेन्द्र पुत्र भंवरसिंह की जगह लोकेन्द्रसिंह पुत्र भगवानसिंह, मदनसिंह सोढ़ा पुत्र सुमेरसिंह की जगह समुंद्रसिंह पुत्र पदमसिंह और खेराज जाट पुत्र कोजाराम की जगह रमेश पुत्र सुर्जनराम को बतौर फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा। ये फर्जी परीक्षार्थियों को आधार कार्ड पर फोटो बदल लिया था। इनके हस्ताक्षर भी उडऩदस्ते के समक्ष मिलान में सही नहीं पाए गए। ऐसे में एक पकड़े जाने के बाद बोर्ड दस्ते ने चुस्ती दिखाते हुए शेष कमरों में तीन परीक्षार्थियों को पकड़ा। ये चारों विद्यार्थी मोहब्बतसिंह आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सुहालिया के थे।
देवातू में केन्द्राधीक्षक बदला

शिक्षा विभाग ने मॉनिटरिंग में नियंत्रण का अभाव पाए जाने पर देवातू के केन्द्राधीक्षक करणसिंह को बदला है। जानकारी अनुसार परीक्षा व्यवस्था में ढिलाई के कारण उन्हें बदला गया है। ये चारों विद्यार्थी मोहब्बतसिंह आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सुहालिया के थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uccsSJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment