एक साथ शुरू होगी ९ वीं व १० वीं कक्षा-
निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर द्वारा जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि राज्य सरकार के आदेश की पालना में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालियों का बास फलोदी को माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की जाती है। विद्यालय का क्रमोन्नयन सत्र २०१९-२० से शुरू होगा तथा स्वीकृति के वर्ष सुविधानुसार कक्षा ९ व १० एक साथ प्रारंभ की जा सकती है। साथ ही मान्यता की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
इसलिए उठ रही थी क्रमोन्नति की मांग-
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मालियों का बास, फलोदी में ५३१ विद्यार्थी अध्ययनरत है तथा नामांकन में ३२५ बालिकाएं अध्ययनरत है। इस वर्ष कक्षा ८ में ७८ बालक - बालिकाएं अध्ययनरत है। इस विद्यालय में कक्षा ८ उत्तीर्ण होने के बाद नजदीक अन्य राजकीय विद्यालय नहीं होने के कारण क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को माध्यमिक शिक्षा के लिए काफी मुसीबतों को सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ माध्यमिक विद्यालय नजदीक नहीं होने के कारण अभिभावक बालिकाओं को दूर स्थित विद्यालय में भेजने से कतराते है तथा कई बालिकाओं को पढ़ाई बीच में ही छोडऩी पड़ती है।
लोगों का संघर्ष और पत्रिका की मुहिम लाई रंग-
राउप्रावि मालियों को बास विद्यालय को माध्यमिक में क्रमोन्नत करवाने की मांग को लेकर मई 2018 में विद्यालय की तालाबंदी करके धरना प्रदर्शन भी किया था। जिस पर राजस्थान पत्रिका ने इस मुद्दे को लेकर समय-समय पर समाचार प्रकाशित करके लोगों की मांग सरकार व विभाग के समक्ष रखी। (निसं)
इनका कहना है-
राउप्रावि मालियों का बास के नामांकन को देखते हुए माध्यमिक में क्रमोन्नति की आवश्यकता थी तथा क्रमोन्नति के आदेश जारी हो गए है। अब विद्यालय क्रमोन्नत होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।मदनलाल सुथार, सीबीईओ, फलोदी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TDXGCK
0 comments:
Post a Comment