जोधपुर.
पत्रिका की ओर से इलेक्शन टॉक मुद्दा क्या है को लेकर मतदाताओं के मन का रुझान जानने टीम ने मंगलवार को झालामंड का रुख किया। यहां हुई चर्चा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेकर चुनाव को लेकर अपना मुद्दा बताया। परिचर्चा में शामिल लोगों का कहना था कि शिक्षा का जहां आधुनिकरण होना चाहिए वही जीएसटी में भी सुधार हो। साथ ही युवाओं को रोजगार व महंगाई कम करने की बात भी कही। चर्चा के प्रारंभ में युवा दशरथ प्रजापत ने कहा कि चुनाव के समय वोट पाने के लिए नेता अनर्गल बयानबाजी करते हैं, लेकिन जोधपुर का भावी सासंद ऐसा होना चाइए जो जनता के मन की बात सुने। साथ ही कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का आधुनिकीकरण किया जाए। शिक्षा के स्तर को सुधारा जाए। विद्यार्थी दिलीप कुमार ने कहा कि ऐसा जनप्रतिनिधि हो जो शहर के विकास का बेहतर सपना देखे। इस बार उनका मुद्दा शहर मेट्रो सिटी बनना चाहिए। जाती धर्म आधारित राजनीति नहीं हो ऐसा नेता हो।
जीएसटी में हो सुधार
चर्चा में शामिल व्यापारी खेताराम प्रजापत ने कहा कि जीएसटी में सुधार होना चाहिए। जीएसटी की पेचिदगियों से व्यापार प्रभावित हो रहा है। रेंवतसिंह फुलासर ने कहा कि जनप्रतिनिधि विकास की बात करें फालतू की बयानबाजी ना करें इस बार उनका मुद्दा यही रहेगा। बुजुर्ग केसाराम ने कहा कि जो भी जनप्रतिनिधि चुनाव लड़े वह साफ छवि का हो। विक्रम प्रजापत ने मूलभूत सुविधाओं के विकास की बात कही। चर्चा में राकेश प्रजापत, अनिल बटाणिया, अशोक कुमार, अशोक प्रजापत व मनोज सिनावडिय़ा आदि ने हिस्सा लेकर विकास की बात करने वाले जनप्रतिनिधि का समर्थन करने की बात कही।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HUCZfq
0 comments:
Post a Comment