बॉर्डर पर भारत-पाक के जवान नहीं खेलेंगे होली, मोदी ने नहीं दी अनुमति

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारत-पाकिस्तान के मध्य स्थित रेडक्लिफ रेखा यानी अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर इस बार पाक रेंजर्स व भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान होली नहीं खेलेंगे। केंद्र सरकार ने इस बार बीएसएफ को इसकी इजाजत नहीं दी। अगर पाकिस्तान वाले स्वयं गुलाल व मिठाई देते हैं तो वह भी स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलवामा हमले के कारण सरकार ने यह निर्णय किया है। वैसे दो महीने पहले हमने अपने गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को पाकिस्तान को मिठाई भेजी थी लेकिन पाकिस्तान ने भारत के उदार रवैया का गलत फायदा उठाया।

राष्ट्रीय पर्व और महत्वपूर्ण त्योहार पर भारत व पाकिस्तान दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे को मिठाई का आदान-प्रदान करते हैं। विशेष रूप से गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर। दीपापली और ईद के दिन भी एक-दूसरे को शुभकामनाओं के साथ मिष्ठान दी जाती है। मामला ठीक रहता है तो होली व लोहड़ी पर भी बीएसएफ और रेंजर्स एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हैं। सितम्बर 2016 में भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पिछले दो साल में कई बार ऐसे मौके आए जब दोनों देशों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं तक नहीं दी।

3 साल पहले खेली थी होली
तीन साल पहले 24 मार्च 2016 को जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर, पंजाब के अटारी, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर बॉर्डर पर धूमधाम से होली का त्योहार मनाया था। अटारी बॉर्डर पर पहली बार पाक रेंजर्स और बीएसएफ जवानों ने आपस में फूल व गुलाल की होली खेली थी। उस दिन राजस्थान में बाड़मेर व जैसलमेर बॉर्डर पर बीएसएफ व पाक रेंजर्स ने एक साथ होली मनाई थी। इसके बाद 2017 व 2018 में फिर ऐसे मौके नहीं आए।


इस साल 26 जनवरी पर भी रही तनातनी

इस साल जनवरी में जम्मू कश्मीर में सीमा पार से पाक ने भारतीय सैनिकों पर स्नाइपर से हमला करके एक जवान को मार दिया था और जवाबी कार्रवाई में भारत ने पांच पाक सैनिकों को मार गिराया। तनातनी के बीच गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर पाकिस्तान को मिठाई देने का फैसला एनवक्त पर 25 जनवरी की शाम को लिया था।

पिछले साल ईद व गणतंत्र दिवस पर नहीं दी मिठाई
पिछले साल 26 जनवरी 2018 से पहले पाकिस्तान की भारी गोलाबारी में भारतीय सुरक्षा बलों के 13 जवान मारे गए, तब बीएसएफ ने पाकिस्तान को मिठाई नहीं भेजी। 16 जून को ईद-उल-फितर से पहले दोनों देशों में तनाव के कारण फिर से एक दूसरे को मिठाई नहीं खिलाई। अगस्त में बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक दूसरे के स्वतंत्रता दिवस पर मिठाई की अदला-बदली की। इसी महीने की 22 तारीख को ईद-उल-जुहा और 7 नवम्बर को दिवाली पर भी एक-दूसरे को मिठाइयां दी गई थी।

नहीं आया कोई आदेश

हमें पाकिस्तान को होली पर मिठाई देने संबंधी कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
एमएस राठौड़, उप महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान फ्रंटियर जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WgCZdV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment