तीन युवकों ने लगाया फंदा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में अलग-अलग जगहों पर मकान में तीन युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसमें से एक युवक की छह महीने बाद ही शादी होने वाली थी। जबकि दूसरा मानसिक परेशान था और तीसरे युवक की आत्महत्या के कारण पता नहीं लग पाया हैं।

शास्त्रीनगर थाने की उप निरीक्षक तुलसी के अनुसार मूलत: बाड़मेर में गुड़ामालानी थानान्तर्गत दूदासर मेहलू हाल खेमे का कुआं निवासी चूनाराम (19) पुत्र देवाराम मेघवाल ने फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा गया है। भाई की शिकायत पर मर्ग दर्ज किया गया है। मृतक अपने दो भाइयों के साथ कमठा मजदूरी करता था। सितम्बर में उसकी शादी होनी थी। होली पर दो भाई गांव चले गए थे। जबकि चूनाराम बाद में गांव आने की जानकारी देकर यहीं रूक गया था। भाइयों का कहना है कि सितम्बर में उसकी शादी होनी थी। दिनभर मजदूरी के बाद रुपए खाने-पीने में खर्च हो जाते थे। शादी के लिए वह पर्याप्त राशि जमा नहीं कर पाया था। आशंका है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की होगी।

फोटोग्राफर ने दी जान

रातानाडा थानाधिकारी भूपेन्द्रसिंह ने बताया कि एयरफोर्स रोड पर टैम्पो स्टैण्ड के पास निवासी रोहनसिंह (24) ने मकान के कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दी है। आस-पड़ोस के लोगों को पता लगा तो उन्होंने उसे नीचे उतारा व मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक फोटोग्राफर था और मकान में अकेला ही रहता था। जान देने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

साड़ी से लगाया फंदा

देवनगर थाने के हैड कांस्टेबल किशोरसिंह ने बताया कि श्रमिकपुरा में गांधी कुष्ठाश्रम निवासी ईश्वरचंद पुत्र प्रेमचंद स्वामी ने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। वह मानसिक बीमार था। परिजन को पता लगा तो उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक पाल लिंक रोड पर निजी अस्पताल में वाहन पार्र्किंग का कार्य करता था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TCRG9d
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment