जोधपुर. अब से बस कुछ ही देर में भारतीय वायुसेना के शूरवीर अभिनंदन वर्धमान अपने वतन भारत वापस लौटने वाले हैं। उनके स्वागत के के लिए वाघा बॉर्डर सजकर तैयार है। अभिनंदन के अटारी बॉर्डर पहुंचने पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कई केंद्रीय मंत्री उनका स्वागत करेंगे। भारत की ओर से बनाए गए दबाव के सामने झुकते हुए पाकिस्तान ने उन्हें वाघा बॉर्डर के रास्ते भेजने का ऐलान किया है। इस्लामाबाद में भारतीय ग्रुप कैप्टन जेडी कुरियन अभिनंदन को लेकर भारत आएंगे। अभिनंदन पीओके में एफ-16 विमान को खदेड़ते समय पाकिस्तानी कब्जे में चले गए थे।
इस संबंध में आपको बताते चलें कि अभिनंदन का नाता जोधपुर से रहा है। उनके पिता एस. वद्र्धमान जोधपुर एयरबेस पर अस्सी के दशक में स्क्वाड्रन लीडर के रूप में तैनात थे। वे भी डेजर्ट स्क्वाड्रन में मिग विमान के पायलट थे। वद्र्धमान एयर मार्शल के पद से सेवानिवृत्त हुए और फिलहाल चैन्नई में रहते हैं। अभिनंदन की शुरुआती परवरिश उनके पिता के साथ जोधपुर में ही हुई थी। वे यहां स्थानीय स्कूल में भी पढ़े। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए अभिनंदन वर्ष 2004 में भारतीय वायुसेना में कमिशन्ड हुए थे। इस दौरान वे जोधपुर भी कई बार आ चुके हैं। उनके कई साथी जोधपुर एयरबेस पर विभिन्न स्क्वाड्रन में तैनात हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EEqK4y
0 comments:
Post a Comment