जोधपुर/बेलवा।
जोधपुर मेंएक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली है। इस प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। मामला बेलवा राणाजी गांव का बताया जा रहा है। लोगों को पता लगने पर घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बालेसर पुलिस थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बेलवा राणाजी गांव के एक युवक ने गुमानपुरा (देचू) गांव की अपनी प्रेमिका के साथ पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों एक ही फंदे पर झूल गए। जानकारी के अनुसार बेलवा राणाजी गांव का युवक दूसरे गांव गुमानपुरा की लडक़ी से प्रेम करता था। प्रेमिका की शादी गत 8 मार्च को होना बताया जा रहा है। जिसके बाद हो सकता है कि प्रेमी युगल ने ऐसा कदम उठाया हो। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
वहीं उदयपुर के जावर माइंस थाना क्षेत्र के नेवा तलाई में 5 से 6 दिन पुरानी लडक़ी की लाश पत्थरों के नीचे दबी हुई मिली है। इसके पूर्व में 7 दिन पूर्व 15 तारीख को कांगड़ी बटवाड़ा नेवा तलाई निवासी 22 वर्षीय लालचंद युवक ने पेड़ पर लटक कर आत्महत्या की थी, वहीं पास के एक दर्रे में लडक़ी की लाश मिली है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लडक़ी से प्रेम प्रसंग के चलते लडक़े ने आत्महत्या की थी। अब जब लडक़ी की लाश पथरों के नीचे मिली तो परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लडक़ी को पत्थर मारकर सर कुचल कर मारा और पत्थरों में दबा दिया। उसके बाद लडक़े ने आत्महत्या की है। लडक़ी के पिता ने पुलिस में 18 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।
वहीं उदयपुर में ही पालड़ी क्षेत्र में पति-पत्नी के झगड़े में पति ने केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। मृतक रंगास्वामी समाज का है। हालांकि मामला अम्बामाता पुलिस में नहीं पहुंचा। सूचना पर अब पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TPqfhy
0 comments:
Post a Comment