गेहूं के खेत में हो रही अफीम की खेती , 780 पौधे जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बोरुन्दा (जोधपुर) . पुलिस ने शुक्रवार को घोड़ावट गांव की सरहद पर एक गेहूं एवं मेथी के खेत में उगाए अफीम के 780 पौधे जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

बिलाड़ा पुलिस वृत्ताधिकारी मुमताज खान ने बताया कि थानाधिकारी बाबूलाल राणा के नेतृत्व में एएसआई मांगीलाल ताडा, मुख्य आरक्षी गिरवरदान रतनू, कांस्टेबल शुभकरण, रामनिवास, अवतार, रामखिलाड़ी, अनिल व महिला सिपाही भंवरी शुक्रवार दोपहर बाद वांछित अपराधियों की धरपकड़ व तलाश के लिए निकले।

 

इसी दौरान उन्हें खवासपुरा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव घोड़ावट के एक खेत में गेहूं और मैथी की फसल के बीच अफीम के पौधे नजर आए। उन्होंने अनभिज्ञ बनने हुए पौधों के पास खड़े व्यक्ति से बातचीत करते हुए इसकी जानकारी ली। बातों ही बातों में उस व्यक्ति ने अपना नाम खवासपुरा निवासी मोहनलाल पुत्र भूराराम साद बताया। उसने बताया क यह खेत उसका ही है और पौधे भी उसने ही लगाए।

 

जानकारी जुटाने के बाद थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने सिपाही रामनिवास को खवासपुरा भेजा और वहां से कुछ ग्रामीणों तथा हल्का पटवारी को भी बुलवा लिया। हल्का पटवारी व कुछ लोगों की उपस्थिति में बोरुन्दा पुलिस ने पौधों को उखाड़ कर गिनती की तो ये कुल 780 पौधे पाए गए। पुलिस ने एनडीपीस एक्ट के तहत कार्यवाही कर मोहनलाल को गिरफ्तार किया तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अनुसंधान आसोप थानाधिकारी को सुपुर्द किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CIOtPW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment