जोधपुर. 12वीं बोर्ड की परीक्षा का एक प्रश्न पत्र खराब होने से परेशान एक छात्रा ने गुरों का तालाब स्थित मकान में चुन्नी से फंदा बनाकर गुरुवार को आत्महत्या कर ली। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।थानाधिकारी पुष्पेन्द्र आढ़ा के अनुसार मूलत: जैसलमेर में भणियाणा गांव हाल गुरों का तालाब निवासी ख्वाहिश (18) पुत्र हरिराम जाट ने मकान के कमरे में पलंग के ऊपर लगे पंखे के हुक में चुन्नी का फंदा लगाकर जान दी है। वह 12वीं कला की छात्रा थी। ट्रक चालक पिता काम के सिलसिले में बाड़मेर थे। पीछे मां व पुत्री ही घर पर थे। सुबह मां दूध लेने बाजार गई। पीछे पुत्री ने चुन्नी से फंदा बनाया और पलंग के ऊपर पंखे के हुक पर लटक गई। मां बाजार से लौटी तो पुत्री को फंदे पर लटका देखा। चिल्लाने पर आस-पास के लोग आए। युवती को फंदे से उतारकर मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एएसआई तेजाराम अस्पताल पहुंचे। बाड़मेर से पिता के जोधपुर पहुंचने पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करा शव सुपुर्द किया। प्रश्न पत्र खराब होने से थी व्यथितपुलिस का कहना है कि तीन बहनों व एक भाई के बीच ख्वाहिश सबसे छोटी थी। दो बहनें शादीशुदा हैं। भाई भीलवाड़ा में जॉब करता है । पिता ट्रक चालक हैं। वह गुरों का तालाब स्थित एसआर आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में 12वीं कला की छात्रा थी। उसकी बुधवार को परीक्षा थी, लेकिन प्रश्न पत्र खराब हुआ था। इसके बाद से वह परेशान थी। आशंका है कि इसी के चलते उसने जान दी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TDJCtT
0 comments:
Post a Comment