Pulwama Terror Attack: पश्चिमी सरहद पर तैनात जवानों को किया अलर्ट, गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। कश्मीर में अद्र्ध सैनिक बल सीआरपीएफ की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान से लगते राजस्थान के चारों जिलों की सीमा पर तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया है और किसी भी परिस्थिति से मुकाबले के लिए तैयार रहने को कहा है। बीएसएफ ने जवानों को दिन-रात मुस्तैद रहने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक सुरेंद्र पंवार पश्चिमी सीमा के दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को जोधपुर स्थित बीएसएफ के सीमांत मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। पंवार ने अधिकारियों को हर परिस्थिति से निपटने और उसका सटीक आकलन करने के निर्देश दिए। उधर, शनिवार को पोकरण में भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े युद्धाभ्यास को देखते हुए एयरफोर्स और आर्मी की इंटेलीजेंस एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

सर्दी में घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर बीएसएफ की ओर से ऑपरेशन सर्द हवा चलाया गया था, जो 31 जनवरी को ही समाप्त हुआ है। लेकिन गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के बाद बीएसएफ ने फिर से अलर्ट जारी कर दिया। सीमा पर अतिरिक्त गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही इंटेलीजेंस इनपुट भी तेज कर दिए गए हैं। सरहद पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। तारबंदी के समीप इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से नजर रखी जा रही है। सीमा पार हो रही गतिविधियां भी रिकॉर्ड की जा रही है।

एडीजी ने बढ़ाया जवानों का हौसला
एडीजी सुरेंद्र पंवार तीन दिनों के दौरे पर राजस्थान आए हैं। बुध और गुरुवार को जैसलमेर सरहद पर बीएसएफ की सीमा चौकियों का निरीक्षण कर जवानों का हौंसला बढ़ाया। बीएसएफ के महानिरीक्षक अनिल पालीवाल भी उनके साथ रहे। उन्होंने सीमा पर चल रहे घटनाक्रम और चौकसी से उन्हें अवगत कराया।

हम पूरी तरह अलर्ट
हमने जवानों को पूरी तरह से अलर्ट कर रखा है। सीमा पर चौबीस घण्टे चौकसी बरती जा रही है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हम तैयार हैं।
एमएस राठौड़, उप महानिरीक्षक, बीएसएफ जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2N6fvVa
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment