कॉलोनियों को आबाद करने के लिए JDA ने अब खेला 25 करोड़ का दांव, इन कार्यों की जारी की स्वीकृतियां

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. अपनी ही योजनाओं को आबाद करने के लिए अब जेडीए ने एक ही दिन में 25 करोड़ का दांव खेला है। 10 से अधिक योजनाओं में सडक़, बिजली और पानी सुविधाओं को विकसित करने के लिए इन कार्यों की स्वीकृतियां जारी की गई है। राज्य सरकार बदलने के बाद पहली बार इतनी बड़ी स्वीकृतियां जारी की गई हैं।

जोधपुर विकास प्राधिकरण में मंगलवार को पब्लिक वक्र्स कमेटी की बैठक हुई। बैठक में प्राधिकरण द्वारा विभिन्न कार्यों की कुल 25.27 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तिय स्वीकृतियां जारी की गई है। बैठक में जोधपुर विकास आयुक्त गौरव अग्रवाल, प्राधिकरण सचिव अरूण कुमार पुरोहित, निदेशक वित्त तुलसीदास शर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी ए.के गुप्ता सहित अधीक्षण अभियन्ता एवं अधिशाषी अभियन्ता मौजूद रहे।

इन कार्यों की निकाली स्वीकृतियां

- विज्ञान नगर आवासीय योजना में 99.90 लाख की लागत से सडक़ निर्माण, 98 लाख की लागत से 33 केवी लाइन का भूमिगत एवं शिफ्ट करने का कार्य।
- मण्डलनाथ आवासीय योजना में 92.26 की लागत से सडक़ निर्माण व डामरीकरण


- राजीव गांधी नगर योजना के सेक्टर जे में 2.35 करोड़ लाख की लागत से तथा सेक्टर एच व आई में 202.70 लाख की लागत से सडक़ निर्माण की स्वीकृति


- अरणा विहार बड़ली जोधपुर में 207.65 लाख की लागत से सडक़ निर्माण कार्य, 1.48 करोड़ की लागत से फेस प्रथम में विद्युतीकरण एवं स्ट्रीट लाइट का कार्य।


- विवेक विहार योजना के अन्तर्गत सेक्टर आई, जे, के, एम, एल, जी, एच व एफ में 218.10 लाख की लागत से तथा बी, सी, डी, ई में 361.10 लाख की लागत से सडक़ों पर डामरीकरण, सभी सेक्टर में 3 करोड़ से 11 केवी लाइन एवं स्ट्रीट लाईट का कार्य।


- न्यू बकरा मण्डी योजना क्षेत्र में 58 लाख की लागत से 11 केवी एलटी लाईन, 11/04 सब स्टेशन एवं स्ट्रीट लाईट का कार्य होगा।


- झरणा विहार योजना क्षेत्र मेें 1.48 लाख की लागत से फेस प्रथम में विद्युतीकरण एवं स्ट्रीट लाइट का कार्य


- 18.30 लाख की लागत से पंडित दीनदयाल उपाध्याय विहार योजना आंगणवा में डामरीकरण कार्य


- सुन्दरसिंह भण्डारी आवासीय योजना में 47.39 लाख की लागत से सडक़ों का निर्माण एवं डामरीकरण कार्य किया जाएगा।


- महामंदिर तीसरी पोल से बाबूलक्ष्मण सिंह चौराहा होते हुए भदवासिया-बीजेएस लिंक तक 117.12 लाख की लागत से सडक़ सुदृढ़ीकरण एवं रिकारपेटिंग का कार्य।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BVPoMt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment