चोरी की बारह मोटरसाइकिलें जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बोरानाडा थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर बुधवार को चोरी की एक दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद की।

सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) सिमरथाराम के अनुसार दुपहिया वाहन चोरी की बढ़ती वारदात के बाद विशेष टीम गठित की गई। संदिग्धों से पड़ताल के बाद दो जनों को हिरासत में लिया गया। गत 12 फरवरी को बोरानाडा क्षेत्र से श्रवण कुमार वाल्मीकि की मोटरसाइकिल चुराना कबूल किया। इस पर बाल अपचारी को संरक्षण और झंवर थानान्तर्गत जनादेसर गांव में कांकराला नाडा निवासी अजहरूद्दीन (19) पुत्र मेहरद्दीन को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी मुकुट बिहारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओमप्रकाश गोदारा, हेड कांस्टेबल राणाराम, रमेशचन्द्र, कांस्टेबल शैतानराम, मुन्नाराम व सोमताराम ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी की एक दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद की। ये बासनी, बोरानाडा, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, देवनगर थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चुराई गई थी। पुलिस को चोरी की और कई वारदातें खुलने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SAH0MV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment