जोधपुर क्राइम फाइल : सडक़ हादसों में मौत, नवजात का शव और चोरी की इन घटनाओं से सहम उठा शहर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

सडक़ हादसों में दो की मौत
जोधपुर. बोरानाडा व लूणी थाना क्षेत्र में दो सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। लूणी थाना पुलिस ने खेजडली निवासी मांगू खां की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि डम्पर चालक घेवरराम बिश्नोई ने शनिवार को बजरी भरते समय डम्पर को पीछे ले रहा था। इस दौरान डम्पर ने पीछे खड़े उसके भाई हुसैन खां पुत्र अली खां को टक्कर मार दी। गंभीर घायल हुसैन को एमडीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डम्पर चालक घेवरराम बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज कर डम्पर को जब्त कर लिया। बोरानाडा पुलिस के अनुसार बोरानाडा में सब्जी की दुकान चलाने वाले लूणी के सांगासनी निवासी यासीन खां (20) पुत्र रफीक खां अपने मामा शंभूखां के साथ शनिवार को पावटा से सब्जी खरीदकर लोडिंग टैक्सी से बोरानाडा ला रहे थे। ड्राइपोर्ट के पास एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी लोडिंग टैक्सी ट्रक से टकरा गई। हादसे में यासीन की मौके पर ही मौत हो गई।
----------

नवजात शिशु का शव मिला
शास्त्रीनगर थानान्तर्गत खेमे का कुआं के पास प्रेमनगर में शनिवार दोपहर एक नवजात शिशु का शव मिला। नवजात शिशु जन्म से लडक़ा था और हाथ पर अस्पताल की पट्टी लगी थी। उसका जन्म एक से दो दिन पहले होना बताया जा रहा है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर शिशु के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
--------

शहर में तीन मकान व एक दुकान में चोरों ने लगाई सेंध
शहर में अगल-अलग जगहों पर चोरों ने तीन मकान व दुकान में सेंध लगाकर लाखों की नकदी चुरा ले गए। दूसरी तरफ शहर में बाइक पर मोबाइल लूटने वाली गेंग ने अलग-अलग जगहों पर दो लोगों से मोबाइल लूट लिए। बासनी पुलिस के अनुसार बासनी संजय कॉलोनी निवासी प्रेमाराम पुत्र देमाराम बंजारा ने रिपोर्ट दी कि वह 31 जनवरी को परिवार सहित घर पर था। देर रात को चोरों ने घर के अंदर घूस कर 45 हजार की नकदी, दो मोबाइल चुरा ले गए।

कुड़ी भगतासनी पुलिस के अनुसार गुढ़ा विश्नोईयान निवासी भागीरथ पुत्र भेंपाराम बिश्नोई ने बताया कि वह सालावास स्थित तेल डिपो में टेंकर चलाता है। शुक्रवार को उसके परिजन एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। पीछे चोरों ने मकान में सेंध लगाकर डेढ़ लाख रुपए की नकदी, सोने की चेन, टोप्स, फिणी, नथ व चांदी के आभूष्ण चुरा ले गए। बोरानाडा पुलिस के अनुसार बिड़ला रोड स्थित आदित्यनाथ नगर निवासी निखिल शर्मा पुत्र सोमकुमार जांगिड़ ने रिपोर्ट दी कि उसका दुकान वैशाली टाउनशिप जोधपुर रिसोर्ट पर आई है। जहां गुरुवार रात को चोरों ने सेंंध लगाकर हजारों का सामान चुरा ले गए।
इधर महामंदिर पुलिस ने बताया कि न्यू बीजेएस कॉलोनी निवासी महेंद्र पुत्र भंवर सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह 30 जनवरी को पावटा रोड पर मोबाइल से बात कर रहा था। इस दौरान एक बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गया। मानजी का हत्था निवासी मुकेश कुमार पुत्र रूपाराम ने रिपोर्ट दी कि 30 जनवरी को ज्ञान विहार टाईपिंग कोचिंग सेंटर के बाहर एक बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गया।
---------

गाड़ी के शीशे फोडऩे वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
महामंदिर थानान्तर्गत पृथ्वीपुरा में कार के शीशे फोडऩे वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पृथ्वीपुरा में शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे दो भाइयों के बीच गाड़ी चलाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों भाई और उनके तीन साथियों के हल्ला मचाने पर मोहल्लेवासियों ने उन्हें टोक दिया। इस पर पांचों युवकों ने मोहल्लेवासियों से झगड़ा किया फिर मामला शांत होने के बाद देर रात एक कार के शीशे फोड़ दिए। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को रातानाडा में केशर बाग निवासी दीपक पुत्र पूनमचंद व उसके भाई राहुल, उनके साथी सन्नी पुत्र श्यामलाल, लोको कॉलोनी निवासी विकास धारू पुत्र दयाराम व प्रेम पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया।
--------

बहन की सम्पति के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले भाई और स्टाम्प वेंडर सहित 4 को कैद
बहन की सम्पति के फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे बेचने के आरोपी भाई सहित चार आरोपियों को अदालत ने दो-दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट युवराजसिंह ने मेड़ती गेट निवासी बालकिशन वैष्णव, स्टाम्प वेण्डर पुष्पराज धारीवाल, खेड़ापा निवासी पदमाराम जाट व तुलसीराम जाट को मुख्तयारनामा, वसीयत व बेचाननामा बनाने व षडयंत्र रचने का दोषी करार देते हुए सभी आरोपियों को 2-2 वर्ष की सजा सुनाई। परिवादी सुनिल वैष्णव की ओर से अधिवक्ता अशोक जोशी ने दलील पेश करते हुए बताया कि 14 साल पहले 11 मई 2004 को परिवादी ने आरोपियों के विरूद्ध उदय मंदिर थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। सुनिल का विवाह शीतल वैष्णव के साथ 1 जुलाई 2002 को हुआ था। विवाह के बाद शीतल के भाई आरोपी बालकिशन वैष्णव पुत्र गंगाराम ने अपनी बहन की सम्पति के कूटरचित दस्तावेज बनाकर उसको बेच दिया। दस्तावेजों की एफएसएल जांच कराने पर कूटरचित पाए गए। अधिवक्ता जोशी ने बताया कि भाई ने धोखा कर बहन की संपति को हडपने का प्रयास किया है। मामले में पुष्पराज धारीवाल ने शीतल के फर्जी हस्ताक्षरों को असली के रूप में पहचान की थी व सम्पति के दस्तावेज पदमाराम व तुलसीराम के नाम से बनवाए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HMUyj7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment