माहोल खराब, पर भारत-पाक मैच के बारे में अभी निर्णय लेना ठीक नहीं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

वर्तमान में पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच माहोल खराब है। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच वल्र्ड कप में क्रिकेट मैच नहीं खेलने के बारे में अभी निर्णय लेना सही नहीं है। हम परस्पर श्रृंखला या मैच नहीं खेल सकते लेकिन वल्र्ड कप या एशिया कप जैसे बड़े अन्तरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में बहिष्कार नहीं कर सकते है। एेसा करेंगे तो हो सकता अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल हमें समर्थन नहीं देगी। वल्र्ड कप के फाइनल में इंडिया व पाकिस्तान का मुकाबला हो तो इंडिया का बहिष्कार करना भी ठीक नहीं होगा क्योंकि अन्तरराष्ट्रीय इवेंट्स के कुछ नियम भी होते है, जिनकी पालना करनी होती है। अभी करीब साढ़े तीन महिने बाकी है, हो सकता है तब तक काफी स्थितियां बदल जाएगी। यह बात भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे आकाश चौपड़ा ने कही।

---

बेट्समैन मैच व बॉलर चैम्पियनशिप जिताते है

भारत एक बैटिंग प्रधान नेशन है और बेट्समैन को ज्यादा लोकप्रियता मिलती है लेकिन अब गेंदबाज भी सफलता की कहानियां लिख रहे है। बेट्समैन मैच जिताते है, लेकिन बॉलर चैम्पियनशिप और हम जीतेंगे भी बॉलर के दम पर। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि इंडिया की टीम वर्तमान में सशक्त व मजबूत लाइनअप वाली टीम है। आगामी विश्वकप की स्थिति तो उस समय ही मालूम चलेगी। लेकिन वर्तमान परफॉर्मेन्स के अनुसार इंडिया टीमविश्व कप फाइनल में पहुंचनी चाहिए और जीतनी चाहिए।

-

यहां के हीरों को परखा नहीं गया

आकाश ने बताया कि मैं राजस्थान से खेल चुका हूं। उस समय बांसवाड़ा, बीकानेर से प्लेयर आते थे लेकिन जोधपुर से कोई खिलाड़ी नहीं होता था। लेकिन जोधपुर में काफी टेलेंट है, लेकिन यहां के हीरों को परखा ही नहीं गया। स्पार्टन एकेडमी के खिलाडि़यों व कोच प्रद्योतसिंह व शाहरुख पठान को बधाई देते हुए कहा कि यहां टेलेन्ट देखने को मिल रहा है। एकेडमी अच्छा काम कर रही है। कम समय में एकेडमी से एक खिलाड़ी इंडिया जूनियर लेवल व रणजी के लिए खेल रहा है। आकाश ने एकेडमी के प्रशिक्षुओं को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई और हर आयु वर्ग के खिलाडि़यों के साथ समय बिताया और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SjB99B
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment