बेलवा (जोधपुर) . दुबई में होर्स राइडिंग क्षेत्र में नौकरी के नाम पर जोधपुर व जैसलमेर के युवाओं से लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में अब पीडि़त युवकों ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। दुबई में पिछले एक माह में छह में से पांच युवा स्वदेश लौट चुके है।
खिंयासरियां गांव निवासी मूलसिंह गत 13 फ रवरी को जोधपुर आने के बाद मंगलवार को पत्रिका को दुबई की आपबीती सुनाई। मूलसिंह ने कहा कि भारत से नौकरी के नाम पर पहले से ही 1.30 लाख रुपए ले लिए थे। जिसके बाद क्षेत्र के अन्य युवकों के साथ विमान के जरिए दुबई भेज दिया, लेकिन एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मानो पैरों तले जमीन खिसक गई।
वहां न कोई मिलने वाला, पहचान वाला ना ही कोई एजेंट का प्रतिनिधि करीब 7-8 घंटे तक अनजान जगह ठहरे रहे। इसके बाद जोधपुर जिले के प्रवासी भारतीयों को हमारे यहां होने की सूचना मिली। बाद में उन्होंने अपने रहवास पर ले गए। अगले दिन एजेंट से बात करने का प्रयास किया तो बात नहीं की।
एजेंट ने व्हाट्सअप काल के जरिये ही आवाज भेजकर मामले से अपना पल्ला झाड़ दिया। मेरे साथियों को धोखे का आभास हो गया। खेतसिंह टेकरा ने खाने पीने का इंतजाम करने के साथ ही आबुधाबी व अन्य क्षेत्रों में नौकरी के लिए प्रयास किए। हालांकि युवाओं के राइडिंग में रूचि होने से काम नहीं किया।
मोबाइल नेटवर्क बंद
दुबई में भारत की सिम में नेटवर्क नहीं होने से बंद हो गई। मोबाइल बंद रहने से परिजनों को बात करने में परेशानी हुई। हालांकि वहां काम कर रहे लोगों के मोबाइल से बात करते थे।
भारतीयों की सैलेरी से हवाई टिकट
दुबई में ठगी के शिकार युवकों के परिजनों ने एजेंट पर पैसे लौटाने का विश्वास करते हुए उन पर मुकदमा दर्ज नहीं करवाया था। वहीं एजेंट ने ठगी को स्वीकार करते हुए पैसे वापस देने की बात कही थी। लेकिन दुबई में फं से युवकों को स्वदेश आने के लिए हवाई टिकट करवाने से उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद दुबई में नौकरी कर रहे भारतीय युवाओं ने अपने वेतन से पांच युवकों का हवाई टिकट करवाकर भारत भेजा है।
एजेंट दे रहा धमकियां
मूलसिंह खिंयासरियां ने बताया कि जोधपुर आने के बाद पुन एजेंट से पैसे लौटाने को लेकर उनके घर जाकर बात की तो अब वे ठगी की रकम देने से मुखर रहे है। वहीं एजेंट व उनके परिवार के कई लोग मोबाइल पर भी धमकियां दे रहे है।
कमिश्नर से मिले पीड़ित युवक
ठगी के मामले में अब परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने को लेकर जोधपुर पुलिस कमिश्रर बीजू जॉर्ज जोसेफ को रिपोर्ट देकर दुबई एजेंट गिरोह को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। युवकों के परिजनों ने कहा कि मजदूरी करके पैसे जुटाए थे, लेकिन एजेंटों द्वारा धोखाधड़ी से उन्हें परेशानी हो रही है। कमिश्रर ने पीडि़त युवकों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेनेदेन के दस्तावेज की जांच
दुबई में नौकरी के नाम पर ठगी प्रकरण में युवकों के बयान दर्ज किए है। मामले में आरोपियों के बैंक खाते व लेनदेन दस्तावेज की जांच शुरू की है। विदेशों में नौकरी के नाम पर फ र्जी एजेंटों के फे र में नहीं आए। दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
बीजू जॉर्ज जोसेफ , पुलिस कमिश्नर जोधपुर।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2NdmlZe
0 comments:
Post a Comment