बिजली कनेक्शन के लिए डिस्कॉम ने अपनाया शॉर्टकट, किसान पर मंडरा रहा करंट का खतरा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अरविंदसिंह राजपुरोहित/जोधपुर. डिस्कॉम ने नांदड़ा पंचायत के श्रीयादे नगर स्थित एक खेत में कनेक्शन देने के लिए अन्य किसान के खेत से 11 केवी की लाइन निकाल दी। अब पीडि़त किसान को विद्युत लाइन चालू होने पर करंट का खतरा सता रहा है। जबकि डिस्कॉम खेत से पोल हटाने के बजाय टालमटोल कर रहा है।

श्रीयादे नगर के आस-पास कई खेतों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना deendayal upadhyaya grameen vidyutikaran yojana के तहत कृषि कनेक्शन दिए गए थे। इसके तहत पोल लगाने पर होने वाला खर्च और श्रम बचाने के चक्कर में सडक़ के किनारे पोल लगाकर बिजली लाइन खेत तक पहुंचाने के बजाय खेतों में पोल लगा दिए। किसान का आरोप है कि ठेकेदार के आदमियों ने विरोध के बावजूद रात में पोल लगा दिए। अब पीडि़त किसान पोल हटवाने के लिए कई दिनों से डिस्कॉम के जोधपुर स्थित मुख्यालय में अफसरों के चक्कर काट रहा है।

विरोध के बाद भी लगा दिए पोल

‘डिस्कॉम कर्मचारियों ने विरोध के बावजूद रात में मेरे खेत में पोल लगाकर लाइन खींच दी। समय रहते पोल नहीं हटाया तो कृषि कार्य करने के दौरान करंट से किसी की जान जाने का अंदेशा है। डिस्कॉम अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विशनाराम, पीडि़त किसान

जल्द हटाएंगे बिजली लाइन

‘शिकायत के आधार पर खेत में काम रुकवा दिया गया है। यदि खेत के आस-पास रास्ता है तो अन्य के खेत से विद्युत लाइन निकालना गलत है। जल्द ही लाइन को हटाने की योजना पर कार्य करेंगे।

धमेंद्र, कनिष्ठ अभियंता, बनाड़



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SwzrpF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment