जोधपुर.
राज्य स्तरीय स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील बिस्ट ने सीएमएचओ कार्यालय से जिला स्तरीय जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएमएचओ डॉ. बिस्ट ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में मनाए जाने वाले सर्वोदय दिवस पर जिले में 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा की ओर से राज्य स्तरीय स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. गौतम पंडित ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ रोग की जागरूकता के लिए पंचायत स्तर पर महात्मा गांधी की ओर से कुष्ठ रोगियों के लिए किए गए सेवा कार्यों के संबंध में स्कूली बच्चों द्वारा नाटक मंचन व माइकिंग व पेम्पलेट्स बांटकर भ्रांतियों को दूर करने का संदेश प्रसारित किया जाएगा। इस अभियान के तहत 13 फरवरी तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सुपरवाइजर एवं आशा की ओर डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के दौरान पाए जाने वाले संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की स्क्रीनिंग करवाकर एमडीटी दवा प्रारम्भ करवाई जाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2t2n9a1
0 comments:
Post a Comment