सबसे ज्यादा जोधपुर शहर में गुल होती है बिजली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र के 10 जिलों में सर्वाधिक बिजली गुल संभागीय मुख्यालय के शहर में ही होती है। बिजली गुल होने की जितनी शिकायतें डिस्कॉम को कुल मिलती है उनमें से एक तिहाई अकेले जोधपुर शहर की होती है। यह बात डिस्कॉम के कस्टमर कॉल सेंटर के आंकड़ों पर नजर डालने से पता चलता है।

शहर/जिला --------- जनवरी में शिकायतें ------ फरवरी में शिकायतें

जोधपुर शहर -------- 11679 -------------- 9016
श्रीगंगानगर --------- 4044 ---------------- 3213

बाड़मेर ------------ 3643 --------------- 3120
हनुमानगढ़ --------- 2586 --------------- 2407

पाली ------------- 2310 --------------- 2282
चुरू ------------- 1905 --------------- 1393

जोधपुर जिला वृत --- 1861 --------------- 1532
जैसलमेर ---------- 1252 -------------- 355

जालोर ------------ 854 --------------- 737
बीकानेर जिला वृत --- 694 --------------- 626

सिरोही ------------ 629 --------------- 500
कुल ------------- 31457 ------------- 25458

(बीकानेर शहर के आंकड़े नहीं है)

अभी 70 कर्मचारी अब करेंगे 90 काम

डिस्कॉम के सभी 10 जिलों के उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनने के लिए 70 कर्मचारी तीन शिफ्ट में काम करते हैं। अब यह संख्या बढ़ाकर 90 करने की तैयारी है। जिससे प्रतिशिफ्ट 20 कर्मचारी काम कर सकेंगे।


बढ़ा रहे हैं कर्मचारी
डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी ने बताया कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहे हैं। इसके लिए टैंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XuAq9x
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment