जिस दम पर सबसे बड़ी पार्टी होने का दम भर रही भाजपा अब उसका ऐसे होगा सत्यापन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
भाजपा गत चार वर्ष में मिस कॉल अभियान के तहत पार्टी से जुड़े सदस्यों का लोकसभा चुनाव से पहले भौतिक सत्यापन कराएगी। इसके लिए भाजपा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सदस्यों की सूचियां थमा सकती है। भौतिक सत्यापन के जरिये लोकसभा चुनाव में जीत का गणित तय होगा। भाजपा ने करीब चार साल पहले एक ट्रोल फ्री नम्बर जारी कर मिस कॉल सदस्यता अभियान शुरू किया था। इसके बाद दावा किया जा रहा है कि इस अभियान में करोड़ों सदस्य बने और भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। हालांकि इस दावे पर सवाल उठते रहे हैं। अब खुद भाजपा ही इसका सत्यापन करा रही है। इसके बाद असली आंकड़े सामने आएंगे कि कितने सक्रिय सदस्य भाजपा ने जोड़े हैं। कुछ माह में इस अभियान से जुड़े लोगों की स्क्रीनिंग व स्क्रूटनी शुरू हुई। पांच प्रदेशों में विधानसभा चुनावों से पहले इस प्रक्रिया को पूरा किया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब लोकसभा चुनावों से पहले बूथ व मंडलवार सूचियां थमाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

विधानसभा चुनाव में उम्मीद से कम मिले वोट

विधानसभा चुनाव में जिस तरह केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों को ‘टारगेट’ किया गया, उसी तरह लोकसभा चुनाव में भी किया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी मानते हैं कि विधानसभा चुनाव में लाभार्थियों को बेहतर एप्रोच नहीं किया गया। इसीलिए भाजपा के पक्ष में उतना मतदान नहीं हुआ जितने की उम्मीद थी। अब कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की योजनाओं को भुनाने के टारगेट दिए जाएंगे।

......

बूथ स्तर से सहयोग मांगेगी पार्टी
मिस कॉल से जुडऩे वालों से बूथ स्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सम्पर्क करेंगे। भाजपा से जुडऩे के बाद यदि वे आगे कार्य करने की मंशा रखते हैं तो लोकसभा चुनाव में उनसे सहयोग भी मांगा जाएगा। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी ने बताया कि स्क्रीनिंग चल रही है तो मुख्यालय से मार्गदर्शन के बाद धरातल पर लागू की जाएगी।

इनका कहना...

‘मिस कॉल से बने सदस्यों की सूचियां विधानसभा चुनाव से पहले बन गई थी। लेकिन स्क्रीनिंग नहीं हो पाई थी। अब मुख्यालय से स्क्रीनिंग होने के बाद मंडल व बूथ स्तर पर सत्यापन करवाया जाएगा।
- राजेन्द्र गहलोत, प्रवक्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TIBrZd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment