अब केवल दुआ के भरोसे सांकड़ा प्रधान अमतुल्लाह मेहर की जिन्दगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

-पांच जनों की हुई मौके पर मृत्यु, प्रधान amtullah maher के सिर पर लगी है गंभीर चोट
-जोधपुर के एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा आईसीयू में चल रहा है इलाज
जोधपुर.
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 पोकरण-जैसलमेर मार्ग पर चाचा गांव के निकट रविवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल हुई सांकड़ा पंचायत समिति की प्रधान अमतुल्लाह मेहर- amtullah maher की जिन्दगी अब केवल खुदा से दुआ व ईश्वर से प्रार्थना पर टिकी है। संंभाग के सबसे बड़़े मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा आईसीयू में भी प्रधान की जान बचाने के लिए चिकित्सक पूरे प्रयासों में जुटे हैं। एमडीएम के अलावा बाहर से भी कुछ निजी अस्पतालों के विशेषज्ञों को बुलाकर भी इलाज में सहयोग लिया जा रहा है। लेकिन मेहर की हालत स्थिर बनी हुई है।


चिकित्सकों के अनुसार दो रात और एक दिन वेंटीलेटर पर रहने के बावजूद मेहर के शरीर में कोई रेस्पोंस नहीं आ रहा है। जिन्दगी व मौत के बीच संघर्ष में मेहर की केवल सांसें चल रही है, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं आ रही है।


गौरतलब है कि हादसे में प्रधान मेहर के सिर पर गंभीर चोट लगी है। जिससे ब्रेन हेमरेज हो चुका है। प्रधान मेहर का जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा आईसीयू में इलाज चल रहा है। घायल प्रधान मेहर रविवार रात से वेंटीलेटर पर है। दुर्घटना के बाद से प्रधान के परिजन व उनके समर्थक खासे व्यथित व चिन्तित है। कई लोग उनके स्वस्थ होने की दुआ व प्रार्थना तक कर रहे हैं। प्रधान की कुशलक्षेम पूछने के लिए जैसलमेर, पोकरण सहित कई जगहों के सैकड़ों लोग एमडीएम अस्पताल में जमे हैं। गौरतलब है कि रविवार अपराह्न पोकरण के पास चाचा गांव के निकट दो कारों की भिड़त में पांच जनों की मौत हो गई थी। एक कार में सांकड़ा पंचायत समिति की प्रधान अमतुल्लाह मेहर सवार थी। कार को चालक चला रहा था। दुर्घटना इतनी हृद्य विदारक थी कि सामने की कार में सवार सीकर के खाटूश्यामजी निवासी पांच जनों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी कार में सवार प्रधान अमतुल्ला मेहर गंभीर घायल हो गई थी।


ऐसे हुई दुर्घटना- पांच जनों की मौके पर हुई मौत-
दुर्घटना में निजी बैंक शाखा खाटूश्यामजी के चार कार्मिक बीएसएम प्रदीप चौहान निवासी बिसाऊ (झुंझुनू), सुमित रींगस, मुकेश निठारवाल रींगस, राहुल अरोडा अजमेर तथा राजेन्द्रसिंह पालावत की मौत हो गई थी। सभी पालावत की कार से शनिवार को जैसलमेर एक्सिस बैंक के सेमिनार में भाग लेने गए थे। रविवार को खाटूश्यामजी लौटते समय अपराह्न को पोकरण निकट चाचा गांव के पास यह कार स्कार्पियो गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और घटना स्थल पर ही इन पांचों ने दम तोड़ दिया था। जबकि दूसरी कार में सवार सांकड़ा प्रधान अमतुल्लाह मेहर, उसकी बहन शबीना व पुत्री रहमतुल्लाह कासमी सहित कार चालक चाचा मलेखा घायल हो गए थे। घायलों को सेना के जवानों की सहायता से पोकरण अस्पताल ले जाया। जहां से प्रधान मेहर की हालत नाजुक होने पर जोधपुर रेफर किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EywcGh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment