घुटने व हाथ पर पत्थर मार लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पाल लिंक रोड पर बहुमंजिला इमारत के पास राह चलते सेना के एक जवान पर पत्थर से हमला कर सोने की चेन, अंगूठी व पर्स आदि लूट के मामले में देवनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि चौथे आरोपी का सुराग नहीं लग पाया।

थानाधिकारी सुमेरदान चारण के अनुसार गत 26 जनवरी की देर रात बालेसर थानान्तर्गत उम्मेद नगर निवासी सैन्यकर्मी मांगू सिंह पुत्र भैरू सिंह से लूट का पर्दाफाश किया गया है। राजीव गांधी कॉलोनी निवासी महेन्द्र कुमार (22) पुत्र भंवराराम वाल्मीकि, दीपक (23) पुत्र समुन्दर राणा व महेन्द्र (24) पुत्र लक्ष्मण वाल्मीकि को गिरफ्तार किया गया है। जबकि शोएब पुत्र लियाकत अली की तलाश की जा रही है। आरोपियों से लूट की सोने की चेन, अंगूठी, पर्स, मोबाइल, सेना का परिचय पत्र आदि बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई में सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर व थानाधिकारी के निर्देशन में उप निरीक्षक सरजिल मलिक, एएसआई सुखराम बिश्नोई और कांस्टेबल पिंटूसिंह शामिल थे।

लूट के लिए पत्थर से फौजी को किया था घायल

पुलिस का कहना है कि उम्मेद नगर निवासी मांगूसिंह पंजाब के पठानकोट स्थित सेना की यूनिट में नायक है। वह 2 जनवरी को तीस दिन की छुट्टी पर आया था। 31 जनवरी को उसे पठानकोट लौटना था। वह ट्रेन टिकट का आरक्षण कराने के लिए 26 जनवरी को जोधपुर आया था। आरक्षण कार्यालय में भीड़ होने पर वह राजीव गांधी कॉलोनी निवासी चाचा चतरसिंह के घर जा रहा था। रात को पाल लिंक रोड पर बहुमंजिला इमारत के पास चार युवकों ने उसे रोक लिया था। एक युवक ने घुटने पर बड़ा पत्थर मार दिया था। फिर मारपीट कर सोने की चेन, सेना का परिचय पत्र, मोबाइल व पर्स लूट लिया था। साथ ही सोने की अंगूठी लूटने के लिए हाथ पर पत्थर मारा था और अंगूठी निकाल ली थी। पर्स में पांच हजार रुपए थे। निजी अस्पताल में इलाज के बाद सैन्यकर्मी को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से सोमवार को उसे छुट्टी दी गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MZsSqn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment