सीएम गहलोत के बेटे वैभव के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर इस नेता दिया बड़ा बयान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक बंसल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में देहात व शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक ली। बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कराया कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चुनने का अधिकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जिम्मे रहेगा।

बंसल ने एक जैसी विचारधारा के कार्यकर्ताओं से समूह बनाकर मुलाकात की और उनकी राय जानी। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारी व विधायकों से भी मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस राजस्थान में 25 में से 25 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पत्रकारों के सवाल पर बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारने का निर्णय पार्टी और कार्यकर्ता लेंगे। कार्यकर्ता जो कहेंगे, वही सर्वोपरि होगा।

वे तो आगे सीसीई को अनुशंषा भेजेंगे। उन्होंने बताया कि जोधपुर देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हीराराम मेघवाल विधायक बन गए हैं, इस कारण पार्टी यहां भी जिलाध्यक्ष का नया विकल्प तलाश रही है। इसी तरह शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। यहां भी पार्टी जल्द निर्णय लेगी।

साढ़े चार घंटे तक कांग्रेसजन की नब्ज टटोली
बंसल ने करीब साढ़े चार घंटे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनसे लोकसभा प्रत्याशी के नाम पर चर्चा की। साथ ही संगठन के बारे में जानकारी ली। कइयों ने संगठन जिलाध्यक्ष के लिए नाम तक सुझाए। बंसल करीब दोपहर 12 से शाम साढ़े चार बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2t42DFU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment