बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने महागठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान, लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर बोली ये बात..

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/बालेसर।

लोकसभा चुनावों की सुगबुगाहट के साथ ही बीजेपी चुनावी तैयारियों में जुट गई है। राजस्थान में बीजेपी के सत्ता गंवाने के बाद पार्टी ने अब लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बना रायशुमारी का दौर शुरू कर दिया है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री gajendra singh shekhawat ने जोधपुर जिले के बालेसर में एक कार्यक्रम में शिरकत की।

 

इस दौरान शेखावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने गांव व गरीब पीड़ित किसान सहित आम व्यक्ति के जीवन में परिर्वतन लाने मे काम किया है। देश में पिछली सरकार से दुगुना बजट देकर देश की प्रगति व विकास के लिए अहम भूमिका का योगदान दिया है।

 

शेखावत ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत सरकार ने विशेषकर किसानों के लिए कल्याणकारी बजट दिया है। पिछले सरकार ने किसानों के लिए एक लाख इक्कीस करोड़ का बजट का नियोजन किया था। जब कि मोदी सरकार ने एक लाख पैतालीस हजार करोड़ बजट का प्रावधान किया है। यदि देश का किसान खुशहाल होगा तो देश प्रगति करेगा।

 

केंद्रीय मंत्री ने स्वर्ण वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने स्वर्ण वर्ग का आरक्षण देकर देश में सबका साथ व सबका विकास की सोच के साथ देश को आगे बढाने का कार्य किया है। गरीब की कोई जाति नही होती है। इसलिए गरीब को सम्मान अवसर जीवन मे आगे बढने के लिए मिले। इस आरक्षण से किसी का हक नही छीना जाएगा अलग से सीटें तय की जाएगी।

 

मंत्री शेखावत ने कहा कि मोदी सरकार ने आम बजट में सबसे ज्यादा राहत गरीब व मध्यम वर्ग को देते हुए आय का दायरा ढाई लाख से बढाकर पांच लाख कर दिया है। अब पांच लाख तक की आय वालों को किसी प्रकार का आयकर नही देना पडेग़ा।

 

महागठबंधन से नही डरेंगे

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महागठबंधन से मोदी सरकार को कोई डर नही है। मोदी को रोकने के लिए 2014 मे भी सभी पार्टीयों ने मिलकर प्रयास किया था। देश की जनता जानती है कि जिन्होंने परिवार वाद, भष्ट्राचार वाद, आंतकवाद को बढावा देने के लिए किसानों की खुशहाली को गिरवी रखा उनको जनता वोट नही देगी। देश की जनता ऐसे व्यक्ति को वोट देगी जिन्होंने अपना जीवन का लक्ष्य केवल देश की उन्नती व विकास के लिए बनाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Ryd7qV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment