कल से फिर लुढक़ेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से समूचे मारवाड़ में मंगलवार को भी बादलों की हल्की आवाजाही के साथ सर्दी से निजात रही। अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। गुरुवार को आसमान साफ होने के बाद तापमान के नीचे आने और सर्दी पडऩे की संभावना है।

जोधपुर में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान लगभग कल के समान ही 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह-सुबह हल्की सर्दी थी। स्कूल जाने वाले बच्चे और काम पर निकलने वाले लोगों को मोटे कपड़े पहनने पड़े। दिन चढऩे के साथ सर्दी का असर कम होता गया। सुबह दस बजे ही ऊनी कपड़ों में असहज स्थिति महसूस होने लग गई। तेज धूप रहने से दोपहर तक तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन में सर्दी गायब सी हो गई। गर्म कपड़े चुभने नहीं लग गए थे। अधिकांश लोग सूती कपड़ों में देखे गए। शाम ढलने के बाद तापमान फिर से नीचे आने से सर्दी का हल्का सा असर पड़ा लेकिन ठिठुरन भरी सर्दी से राहत रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में रात का पारा 12.3 और दिन का 29.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। माउंट आबू में पारा 6 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WJcFKn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment