सावधान.. जहरीले पानी से पनप रही सब्जियां, खतरे में जान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर- यदि आप भी बिना पैठ की दुकान से कच्ची सब्जियां या गेंहू, बाजरा आदि खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाने की जरुरत है। ऐसाइसलिए क्योंकि प्रशासन की अनदेखी के चलते शहर के औद्योगिक इकाईयों एवं गंदे नाले के पानी को ले जाने वाली जोजरी नदी के जहरीले पानी से अब नदी किनारे आने वाले खेतों में गंदे पानी से ही सब्जियां एवं फसलें उगाई जा रही है। बाद में इसी गंदे पानी से तैयार सब्जियों व फसलों को बाजार में भी बेच दिया जाता है।

इन सब्जियों एवं धान को खाने से स्वास्थ्य पर पडऩे वाले विपरीत असर को जानकर भी पैसा कमाने के स्वार्थ में खेत मालिक लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे हैं। इन खेतों में बकायदा पम्प लगाकर गंदे पानी को खेत में डाला जाता है। patrika टीम ने भी गंदे पानी से सब्जियां व फसलें उगाने वाले खेतों तक पहुंच पड़ताल की तो कई जगहों पर चोरी छिपे पम्प लगाकर खेतों में पानी डालने के दृश्य दिखलाई दिए।

इस तरह से झोंक रहे आंखों में धूल

गंदे पानी से सब्जी उगाने वाले लोग कानून की कार्रवाई से बचने के लिए खेतों में पानी को बहाने वाले पम्प को झाडि़यों में छिपाकर रखते हैं। जिससे पास से निकलने वाले को पता भी नहीं चले। ज्यादातर रात के समय पम्प चलाकर खेतों में गंदे पानी को बहाया जाता है। इनमें से जोजरी नदी के किनारे बसे खारड़ा रणधीर, विनायकिया, उचियारड़ा, झालामंड गांव एवं आस-पास का क्षेत्र शामिल हैं। जहां खेतों में गंदे पानी से सब्जियां व फसल उगाई जाती है।

सुबह होते ही आ जाती है मंडियों में बिकने

गंदे पानी से तैयार इन सब्जियों को अलसुबह ही शहर की सब्जी मंडियों में ले जाकर होलसेल भाव में बेच दिया जाता है। इनमें प्रमुख रूप से गंदे पानी से उगाई गई फूल गोभी, पत्ता गोभी एवं टमाटर शामिल है। यह क्रम प्रतिदिन चलता आ रहा है। बाजार में बिकने वाली यह सब्जियां सेहत के लिए हानिकारक होने के साथ ही कई बीमारियों का शिकार भी इंसान को बना सकती है।

सस्ते के लालच में खरीद रहे

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंदे पानी से उगाई सब्जियां मीठे एवं साफ पानी की तुलना में सस्ती होती है। विक्रेता भी सस्ती सब्जियों से अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में इन सब्जियों को खरीद लेता है। वर्तमान में बाजार में गंदे पानी से उगाई पत्ता गोभी थोक में 5 से 10 तो वहीं फूल गोभी ८ से १५ रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। वहीं फुटकर में यही पत्ता गोभी १५ से २० तो फूल गोभी २० से ३० रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। ग्राहक भी कीमत कम होने के चलते आसानी से बिना कोई खतरे की परवाह किए इन्हें खरीद लेता है।

नियमित खाने से हो सकता है कैंसर

गंदे पानी में केमिकल होता है और केमिकल शरीर में जमा होता जाता है। जिससे हड्ड्यिों को नुकसान होने के साथ ही नियमित तौर पर खाने से कैंसर संबंधी बीमारिया भी हो सकती है। वहीं सामान्यत: गंदे पानी से उगाई सब्जियों को खाने वाले व्यक्ति को पेट संबंधी बीमारियां हो सकती है। इसलिए जहां तक हो सकें एेसी सब्जियां खरीदने से बचना चाहिए।

डॉ. गोपाल कृष्ण बोहरा, असोसिएट प्रोफेसर, जनरल मेडिसिन एम्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RBcKfc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment