जोधपुर. सोशल मीडिया पर शिक्षिका के नाम की फर्जी आइडी बनाकर अश्लील संदेश भेजने की आरोपी छात्रा और सहपाठी छात्र को कोर्ट ने शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। सदर बाजार थाना पुलिस के अनुसार शिक्षिका के नाम की चार फर्जी आइडी बनाने का आरोप है। आरोपी छात्रा ने दो फर्जी आइडी बनाने की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस जांच में सिर्फ एक आइडी फर्जी बनाने की पुष्टि हुई है।
थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार शहर के भीतर महादेव मंदिर के पास नीमल का कुआं निवासी पंकज बोहरा और तापी बावड़ी के पास रहने वाली छात्रा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक इन दो आरोपियों के अलावा किसी अन्य की भूमिका सामने नहीं आई है।
एयर हॉस्टेस की तैयारी कर रही है आरोपी छात्रा
निजी विद्यालय की एक शिक्षिका के बारे में अनर्गल बात फैलाने के मामले में दो साल पहले दसवीं कक्षा की छात्रा को डांट दिया था। शिक्षिका को संदेह था कि छात्रा ने उसके बारे में भ्रामक बात फैलाई है, जबकि छात्रा ने इससे अनभिज्ञता जताई थी। छात्रा ने इसका बदला लेने का निर्णय किया। चूंकि शिक्षिका सोशल मीडिया के एक एेप पर अपने नाम की आइडी चला रही थी। इसलिए छात्रा ने उस नाम से मिलती जुलती शिक्षिका के नाम की दूसरी आइडी बना ली। फिर उसके नीचे अश्लील संदेश लिख दिए। छात्रा ने ये संदेश शिक्षिका के परिचित व रिश्तेदार को टैग कर दिए थे। इन संदेश से शिक्षिका की बदनामी होने लगी थी। इसके लिए छात्रा ने अपने मोबाइल में पंकज बोहरा के नाम की मोबाइल सिम काम ली थी। छात्रा एयर हॉस्टेट बनने की तैयारी कर रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Gi2k2O
0 comments:
Post a Comment