राशि खंडेलवाल बनी मिस जेएनवीयू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर में सोमवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मंजर- 2019 में राशि खण्डेलवाल मिस जेएनवीयू चुनी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. जसराज बोरा, प्रो.रमन दवे और डूंगरसिंह खींची के द्वारा की गई। आयोजक शुभम देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में 35 सांस्कृतिक नृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुति दी गई। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया।इसमें मिस जेएनवीयू राशि खंडेलवाल बनी। दूसरे स्थान पर लक्ष्य टाक रही। तीसरा स्थान कविता चौधरी ने प्राप्त किया। सूरज देवड़ा मिस ब्यूटी चुनी गई। छात्रसंघ उपाध्यक्ष दिनेश पंचारिया और महासचिव बबलू सोलंकी ने उत्साहवद्र्धन किया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा विभाग छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह साकड़ा, मदन सिंह गड़ा, जितेंद्र सिंह बछवारी, भेरूसिंह भाटी चाबा, रवींद्र सिंह दुधोड़ा, इंदू वैष्णव, महासचिव राधिका पारीक, दुर्ग सिंह राजपुरोहित, भवानीसिंह सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका स्वाति जांगिड़ ने निभाई। मंच संचालन चंदन भंडारी व दिवानसी राय ने किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WEld56
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment